Jamshedpur : बिष्टुपुर गुरुद्वारा के ट्रस्टी नवतेज सिंह के छोटे भाई प्रभपाल सिंह का निधन, अंतिम संस्कार 8 अप्रैल को 

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

जमशेदपुर के बिष्टुपुर गुरुद्वारा के ट्रस्टी नवतेज सिंह के छोटे भाई प्रभपाल सिंह (43 वर्ष) का निधन हो गया. वे कुछ समय से बीमार चल रहे थे. वह अपने पीछे पत्नी बलजीत कौर, पुत्री नूर कौर समेत भरा पूरा परिवार छोड़ गये हैं. बड़े भाई नवतेज सिंह ने बताया कि उनकी शव यात्रा 8 अप्रैल दिन के 11 बजे बिष्टुपुर स्थित निवास स्थान से पार्वती घाट के लिए रवाना होगी.

उनके निधन पर सेंट्रल गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान भगवान सिंह, चेयरमैन सरदार शैलेंद्र सिंह, गुरमीत सिंह, वरीय उपाध्यक्ष नरेंद्र पाल सिंह, सुरजीत सिंह, सुखविंदर सिंह राजू, महासचिव अमरजीत सिंह, गुरचरण सिंह बिल्ला,कोषाध्यक्ष गुरनाम सिंह, सलाहकार परविंदर सिंह सोहल, सुखदेव सिंह बिट्टू, सरबजीत सिंह ग्रेवाल, सुरेंद्र सिंह शिंदे, बिष्टुपुर गुरुद्वारा के ट्रस्टी हरभजन सिंह पनेसर, जसपाल सिंह, कार्यकारी प्रधान प्रकाश सिंह, सुखदेव सिंह पनेसर, त्रिलोक सिंह एवं उनकी पूरी टीम और फतेह लाइव के मुख्य संपादक चरणजीत सिंह ने गहरा दुख व्यक्त किया है.

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads
[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें