फतेह लाइव, रिपोर्टर.
जमशेदपुर में घाघीडीह मंडल भाजपा अध्यक्ष आनंद कुमार के नेतृत्व में मनसा मंदिर परिसर में सांसद बिधुत बरन महतो के सौजन्य से जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस सेवा कार्य का उद्देश्य शीत ऋतु में असहाय एवं गरीब लोगों को राहत प्रदान करना था।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष नीतीश कुशवाहा, धीरज सिंह, बीरेंद्र पासवान, जितेंद्र, पिंटू सिंह एवं आदित्य सिंह उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने जरूरतमंदों को कंबल वितरित कर मानव सेवा का संदेश दिया।
इस अवसर पर भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष नीतीश कुशवाहा एवं मंडल अध्यक्ष आनंद कुमार ने कहा कि पार्टी का सेवा भाव निरंतर जारी रहेगा और आगे भी जरूरतमंदों के बीच लगातार कंबल वितरण एवं जनसेवा के कार्य किए जाते रहेंगे।
