Jamshedpur Bjp : नितिन नवीन के भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनने पर भाजपा नेता अनमोल वर्मा ने दी बधाई

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता नितिन नवीन को भाजपा का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने पर भाजपा सुन्दरनगर पूर्व मंडल अध्यक्ष अनमोल वर्मा “पप्पु” ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है. भाजपा नेता अनमोल वर्मा ने कहा कि नितिन नवीन का संगठनात्मक अनुभव, कर्मठता एवं पार्टी के प्रति समर्पण सर्वविदित है. उनके नेतृत्व में भाजपा का संगठन और अधिक सशक्त होगा तथा देशभर में पार्टी की विचारधारा को नई मजबूती मिलेगी.

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि उनकी इस नई जिम्मेदारी से भारतीय जनता पार्टी को और मजबूती मिलेगी. साथ ही नितिन नवीन के मार्गदर्शन में कार्यकर्ताओं को नई ऊर्जा एवं दिशा प्राप्त होगी. उन्होंने कहा कि यह नियुक्ति कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत है और इससे संगठनात्मक कार्यों में गति आएगी  नितिन एक समर्पित और अनुशासित राजनीतिज्ञ हैं.

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads
[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें