WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : भाजपा ने श्रद्धाभाव से मनाया संविधान दिवस

SHARE:

संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भाजपा नेताओं ने किया नमन

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

संविधान दिवस के अवसर पर भाजपा जमशेदपुर महानगर की ओर से संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर को श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। मंगलवार को भाजपा नेताओं ने साकची पुराना कोर्ट मोड़ स्थित बाबा साहेब की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धापूर्वक नमन किया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने साकची जिला कार्यालय से पुराना कोर्ट मोड़ तक पैदल मार्च करते हुए बाबा साहेब डॉ भीमराव आंबेडकर अमर रहे, भारत माता की जय के नारे लगाए।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

इस दौरान संविधान निर्माता डॉ आंबेडकर के योगदान को स्मरण करते हुए उनके आदर्शों का अनुसरण करने की शपथ ली गई। वहीं, भाजपा नेताओं ने संविधान की अहमियत को समझाने और सामाजिक समरसता के प्रति जागरूकता फैलाने का संदेश दिया।

इस दौरान भाजपा नेताओं ने कहा कि प्रत्येक वर्ष 26 नवंबर को संविधान दिवस मनाया जाता है। आज ही के दिन 26 नवंबर 1949 को भारत गणराज्य का संविधान बनकर तैयार हुआ था। संविधान सभा प्रारूप समिति के अध्यक्ष डॉक्टर भीमराव आंबेडकर के 125वीं जयंती के अवसर पर 26 जनवरी 2015 को पहली बार भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रत्येक वर्ष संविधान दिवस मनाने की शुरुआत की गयी।

इस अवसर पर नीरज सिंह, संजीव सिन्हा, अनिल मोदी, रेणु शर्मा, बिनोद कुमार सिंह, नीलू मछुआ, बिनोद राय, प्रशांत पोद्दार, रबिन्द्र सिसोदिया, श्वेता कुमारी, अनिमेष सिन्हा समेत अन्य मौजूद रहे।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर