WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : भाजपा ने बर्मामाइंस दुर्गा पूजा मैदान में पार्किंग स्थल बनाने का किया विरोध

SHARE:

जिलाध्यक्ष सुधांशु ओझा ने कहा- ऐतिहासिक, आध्यात्मिक और सांस्कृतिक स्थल को खत्म करने की साजिश कर रही टाटा स्टील

फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

जमशेदपुर के बर्मामाइंस क्षेत्र में लगातार बढ़ रहे धूल प्रदूषण, भारी वाहनों की बेलगाम आवाजाही और जाम जैसी विकराल स्थिति से आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित है। इन गंभीर जनसमस्याओं को लेकर भारतीय जनता पार्टी जमशेदपुर महानगर ने टाटा स्टील प्रबंधन और जिला प्रशासन से ठोस कार्रवाई की मांग की है। भाजपा ने बर्मामाइंस जाने वाली सड़क और बर्मामाइंस गोलचक्कर के अविलंब चौड़ीकरण की मांग की है। मंगलवार को भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर टाटा स्टील प्रबंधन पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि बर्मामाइंस क्षेत्र में टाटा स्टील प्रबंधन मनमाने ढंग से निर्णय ले रहा है। विभिन्न कंपनियों की बड़ी गाड़ियों के लिए क्षेत्र में पहले ही पांच पार्किंग स्थल बनाए जा चुके हैं, इसके बावजूद बर्मामाइंस की बस्तियों के लिए एकमात्र ऐतिहासिक, आध्यात्मिक और सांस्कृतिक स्थल दुर्गा पूजा मैदान को पार्किंग में तब्दील करने की साजिश रची जा रही है, जो पूरी तरह अनुचित और जनभावनाओं के खिलाफ है।

सुधांशु ओझा ने कहा कि वर्षों से दुर्गा पूजा मैदान बर्मामाइंस वासियों की आस्था, संस्कृति और सामाजिक एकता का केंद्र रहा है। ऐसे पवित्र स्थल पर पार्किंग बनाना जन भावनाओं का अपमान है और क्षेत्र की सामाजिक-सांस्कृतिक पहचान पर सीधा हमला है। भाजपा जमशेदपुर महानगर ने टाटा स्टील प्रबंधन से दुर्गा पूजा मैदान में किसी भी प्रकार की पार्किंग योजना पर तत्काल रोक लगाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी बर्मामाइंस के लोगों के हितों के लिए हमेशा खड़ी रही है और आगे भी रहेगी। यदि टाटा स्टील प्रबंधन ने जनभावनाओं की अनदेखी कर दुर्गा पूजा मैदान में पार्किंग बनाने का प्रयास किया, तो भाजपा सड़क पर उतरकर इसका पुरजोर विरोध करेगी। वहीं, भाजपा ने जिला प्रशासन से भी मांग की है कि वह इस पूरे मामले में हस्तक्षेप कर बर्मामाइंस क्षेत्र की जनता को राहत दिलाए।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads
अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर