Jamshedpur Bjp : जुगसलाई नगर परिषद चुनाव में शैलेंद्र सिंह का समर्थन निर्णायक रहेगा : कुलवंत सिंह बंटी

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

झारखंड भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कुलवंत सिंह बंटी ने कहा कि जुगसलाई नगर परिषद के चुनाव में सरदार शैलेंद्र सिंह द्वारा रिंकू सिंह को दिया गया समर्थन समाज और चुनाव दोनों ही दृष्टिकोण से अत्यंत महत्वपूर्ण रहा। उनके समर्थन से जुगसलाई में जो त्रिकोणीय मुकाबला होने की संभावना थी, वह सीधे मुकाबले में परिवर्तित हो गया।

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की ओर से सरदार शैलेंद्र सिंह को उनके सहयोग के लिए हृदय से धन्यवाद दिया जाता है। आगामी 27 तारीख को होने वाली जीत में उनका योगदान सबसे महत्वपूर्ण रहेगा।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

कुलवंत सिंह बंटी ने कहा कि सिख समाज का इतिहास हमेशा समाज की भलाई के लिए त्याग और सहयोग का रहा है। समाज हित में कार्य करना उनकी परंपरा रही है, और इसी परंपरा का निर्वहन करते हुए शैलेंद्र सिंह ने यह महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। आने वाली जीत में वे एक निर्णायक भूमिका में रहेंगे।

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें