Jamshedpur : भाजपा नेता अभय सिंह को झारखंड उच्च न्यायालय से जमानत मिलने पर भाजपा कार्यकर्ताओं में हर्ष

SHARE:

महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव ने कहा- सत्यमेव जयते नानृतं सत्येन पन्था विततो देवयानः, लंबे समय से न्याय के जिस घड़ी की प्रतीक्षा थी वो पूर्ण हुई

फतेह लाइव, रिपोर्टर।

भाजपा के वरिष्ठ नेता सह जमशेदपुर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष अभय सिंह को झारखंड उच्च न्यायालय से जमानत दे दी गई। वे करीब छह महीने से जेल में बंद थे। शुक्रवार को अभय सिंह के जमानत मिलने पर एक ओर जहां भाजपा कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल है तो वहीं, भाजपा जमशेदपुर महानगर ने भी अभय सिंह को उच्च न्यायालय द्वारा जमानत दिए जाने के फैसले का खुले दिल से स्वागत किया है। भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव ने संस्कृत के एक श्लोक से अभय सिंह के जमानत पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि सत्यमेव जयते नानृतं सत्येन पन्था विततो देवयानः। अंततः सत्य की ही जय होती है न कि असत्य की। लम्बे समय से न्याय की जिस घड़ी की प्रतीक्षा थी वह आज पूर्ण हुई है।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

पूर्व जिलाध्यक्ष अभय सिंह को उच्च न्यायालय से जमानत दी गयी। उन्हें साजिश और शासन व्यवस्था की प्रताड़ना से अंततः न्याय मिली है। गुंजन यादव ने कहा कि अभय सिंह पर एक-एक कर अलग-अलग मामलों में मुकदमा दर्ज करना एक सोची समझी साजिश थी। ऐसे तुष्टिकरण की साजिश रचने वालों का भाजपा ने हर पल प्रतिकार किया है और इसका मुंह तोड़ जवाब देगी। उन्होंने कहा कि आखिर सत्य की जीत होती है और यह फिरसे साबित हुआ है। सच के कारण ही अभय सिंह को उच्च न्यायालय से से जमानत मिली। उन्होंने शुभकामनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि अभय सिंह के जेल से बाहर आने के बाद वे संगठन, सामाजिक, धार्मिक एवं जनसेवा के कार्यों में दोगुनी ऊर्जा के साथ सक्रिय होकर अपने दायित्वों का पूरी कुशलता से निर्वहन करेंगे।

तुष्टिकरण का षड्यंत्र रचने वालों के मंसूबे हुए धराशायी: प्रेम झा

वहीं, भाजपा जमशेदपुर महानगर प्रवक्ता प्रेम झा ने भी पूर्व जिलाध्यक्ष अभय सिंह को जमानत मिलने पर हर्ष जताते हुए उन्हें बधाई दी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के इशारे पर तुष्टिकरण की नीति को चरितार्थ करते हुए जिला प्रशासन ने अभय सिंह पर झूठे मुकदमे कर आनन-फानन में जेल भेज दिया। जब उन्हें इसमें जमानत मिली तो अलग-अलग मुकदमों में केस दर्ज कर प्रताड़ित किया गया। लंबे संघर्ष के बाद आज सत्य की जीत हुई है और तुष्टिकरण का षड्यंत्र रचने वालों के मंसूबे एक बार फिरसे धराशायी हुई है। उन्होंने कहा कि माननीय उच्च न्यायालय के फैसले से पूरे भाजपा परिवार में खुशी व्याप्त है।

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें