WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : भाजयुमो की भव्य तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, गूंजा – भारत माता की जय

SHARE:

वंदे मातरम वीर सैनिकों के सम्मान में ऐतिहासिक आयोजन, युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष ने दिखाया दम, महिला मोर्चा ने भी निभाई भागीदारी

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

आजादी के अमृत महोत्सव की प्रेरणा और देश के वीर सैनिकों के अदम्य साहस, शौर्य और बलिदान को नमन करने के उद्देश्य से भाजपा युवा मोर्चा, जमशेदपुर महानगर के द्वारा भव्य एवं विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन बुधवार को हुआ. यात्रा की शुरुआत बागबेड़ा सिद्धू-कान्हू मैदान में स्थित वीर योद्धा सिदो-कान्हू पर माल्यार्पण के पश्चात हुआ. आयोजन से शहर का वातावरण बदल गया “भारत माता की जय”, “वंदे मातरम्” और “जय हिंद” के नारों से शहर गूंज उठा, जिससे इलाका आजादी के रंग में डूबा हुआ देखा गया.

तिरंगा यात्रा का शुभारंभ शाम 4 बजे बागबेड़ा सिद्धू कानू मैदान से हुआ. जहां हजारों की संख्या में भाजपा एवं समाज के देशभक्त युवाओं, महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों ने हाथों में तिरंगा लहराते हुए तथा दिल में देशभक्ति की भावना लिए भाग लिया. यात्रा निर्धारित मार्ग से होते हुए जमशेदपुर रेलवे स्टेशन चौक होते हुए वीर कुंवर सिंह चौक पर सम्पन्न हुई. यात्रा में देशभक्ति गीत, सज्जे हुए घोड़े एवं ढोल-नगाड़ों की थाप ने यात्रा की शोभा बढ़ा दिया.

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

यात्रा में भारत माता की भव्य झांकी आकर्षण का केंद्र रही. इसके साथ ही सेना की वेशभूषा में सजे युवा, घोड़ों के साथ यात्रा के अग्रिम भाग में चल रहे थे, जिससे यह आयोजन को जीवंत और प्रेरणादायी बना दिया.

कार्यक्रम के बारे में बताते हुए भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष नीतिश कुमार ने कहा –आज की तिरंगा यात्रा हमारे वीर सैनिकों को समर्पित है, जो सीमाओं पर देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति देने से भी पीछे नहीं हटते. हम इस यात्रा के माध्यम से यह संदेश देना चाहते हैं कि उनका बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा. भारत का हर नागरिक उनके सम्मान में खड़ा है और राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है.

यात्रा मेंम हिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने भी पूरे जोश के साथ भाग लिया. युवा मोर्चा अध्यक्ष नीतीश कुमार ने कहा कि, ऐसे और भी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जो युवाओं में राष्ट्रभक्ति, अनुशासन और जिम्मेदारी की भावना को बढ़ावा दें. उन्होंने कहा कि देश के प्रति कर्तव्य केवल 15 अगस्त और 26 जनवरी तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि हर दिन हमें राष्ट्र के लिए कुछ योगदान देने का संकल्प लेना चाहिए.

कार्यक्रम में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेश आनंद गोस्वामी भाजपा नेत्री मीरा मुंडा जिला अध्यक्ष सुधांशु ओझा, BJYM जिला अध्यक्ष नीतीश कुशवाहा, जिला प्रभारी ओबीसी मोर्चा सुजीत वर्मा, कृष्णा शर्मा,कृष्णा कांत शर्मा,भाजपा बागबेडा मंडल अध्यक्ष अश्विनी तिवारी, घाघडीह मंडल अध्यक्ष आनंद कुमार,अशोक मिश्रा,राजकमल यादव,सुबोध झा, विकास सिंह, पिंटू चौबे, मुकेश सिंह, मनोज सिंह, सहित हजारों की संख्या में कार्यकर्त्ता सम्मिलित हुए.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर