WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : पुस्तक होते हैं सबसे अच्छे दोस्त : फादर एस जॉर्ज, एक्सएलआरआई में भारतीय पुस्तकालय विज्ञान के जनक स्व. डॉ. एसआर रंगनाथन किये गए याद

SHARE:

सर जहांगीर गांधी लाइब्रेरी में एक कार्यक्रम का आयोजन

फतेह लाइव, रिपोर्टर।

एक्सएलआरआई जेवियर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट जमशेदपुर में भारतीय पुस्तकालय विज्ञान के जनक स्व. डॉ. एस. आर. रंगनाथन याद किये गये. उनकी स्मृति में संस्थान के सर जहांगीर गांधी लाइब्रेरी में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में एक्सएलआरआई के डायरेक्टर फादर एस जॉर्ज, एसजे उपस्थित थे. उन्होंने डीन एकेडमिक्स प्रो. संजय पात्रो व अन्य प्रोफेसरों के साथ संयुक्त रूप से स्व. डॉ. एस. आर. रंगनाथन की तस्वीर पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की. इसके बाद डायरेक्टर फादर एस जॉर्ज ने सभी को संबोधित करते हुए पुस्तकों के महत्वों से अवगत कराया. कहा कि हर इंसान के जीवन में पुस्तक व पुस्तकालय का अहम योगदान है. उन्होंने किताबों को अपना दोस्त बनाने का आह्वान किया. मौके पर लाइब्रेरी द्वारा विकसित इंस्टीट्यूशनल रिपोजिटरी की भी शुरुआत की गयी.

Gambhir Car Associate Motion Ads

साथ ही पिछले दो अगस्त 2023 को आयोजित क्विज के विजेता को पुरस्कृत किया गया. इससे पूर्व शबनम अंसारी ने स्वागत भाषण दिया, जिसमें उन्होंने अतिथियों का जहां स्वागत किया वहीं डॉ. एसआर रंगनाथन की करियर यात्रा पर प्रकाश डाला. मौके पर अबुजर हुसैन और सावन कुमार प्रसाद ने डीस्पेस सॉफ्टवेयर के साथ डिजाइन व नई लांच की गई संस्थागत रिपोजिटरी का प्रदर्शन किया. डीन एकेडमिक्स प्रो. संजय पात्रो ने पुस्तकालय और इसकी कार्यक्षमता के बारे में अपने विचार साझा किए. उन्होंने पुस्तकालय टीम की उनकी सेवा के लिए प्रशंसा की और इस औपचारिक समारोह में एकत्र हुए संकाय, स्टाफ सदस्यों, विद्वानों और छात्रों को भी बधाई दी. उन्होंने लाइब्रेरी के वर्चुअल टूर का एक वीडियो लांच किया.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर