WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : ब्राह्मण युवा शक्ति संघ ने भगवान परशुराम प्राकट्य उत्सव पर निकाला भव्य शोभा यात्रा

SHARE:

  • शहर गूंजा ‘जय परशुराम‘ के जयकारों से, साकची तक निकली यात्रा

फतेह लाइव, रिपोर्टर

भगवान परशुराम प्राकट्य उत्सव के अवसर पर मंगलवार को ब्राह्मण युवा शक्ति संघ द्वारा एक भव्य शोभा यात्रा का आयोजन किया गया. यह यात्रा मानगो स्थित श्री हनुमान मंदिर से शुरू होकर साकची शीतला माता मंदिर तक गई. यात्रा की शुरुआत मंदिर में पूजार्चना के बाद हुई, जिसके बाद भगवा ध्वज और डीजे की धुनों के बीच श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या यात्रा में शामिल हुई. भगवान परशुराम की सुसज्जित रथ पर सवारी निकाली गई, और हर तरफ ‘जय परशुराम’ और ‘जय सनातन’ के जयकारे गूंजने लगे.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन : शशि भूषण प्रसाद का स्वागत, नये अध्यक्ष का हुआ अभिनंदन

Gambhir Car Associate Motion Ads

शोभा यात्रा में शामिल हुआ हर समुदाय, धर्म की एकता का प्रतीक

यात्रा का विशेष आकर्षण 12 फीट ऊँचे भगवान परशुराम के छवि चित्र का पूजन था, जो शीतला माता मंदिर परिसर में हुआ. इसके बाद महाआरती और भोग-प्रसाद का वितरण किया गया. ब्राह्मण युवा शक्ति संघ के संस्थापक अप्पू तिवारी ने इस कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सभी सहयोगियों और श्रद्धालुओं का धन्यवाद किया. उन्होंने कहा कि भगवान परशुराम केवल ब्राह्मण समाज के नहीं, बल्कि समस्त सनातन धर्म के रक्षक हैं और उन्हें जातिगत सीमाओं से ऊपर उठाकर पूजा जाना चाहिए.

इसे भी पढ़ें : Giridih : बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत गिरिडीह में बैडमिंटन टूर्नामेंट का आयोजन

संघ का उद्देश्य समाज में जाति से ऊपर उठकर एकता को बढ़ावा देना

इस यात्रा में विभिन्न समाजसेवियों और नेताओं ने भी हिस्सा लिया, जिनमें पूर्व विधायक कुणाल सारंगी, जिला पार्षद कुसुम पूर्ति, समाजसेवी विक्रम शर्मा और अन्य लोग शामिल थे. अप्पू तिवारी ने बताया कि इस शोभा यात्रा का उद्देश्य यही था कि किसी भी आराध्य को जाति की सीमाओं से न बांधा जाए और सभी धर्मों और समुदायों के लोग मिलकर इसे श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाएं.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर