Breaking News
जमशेदपुर : बागबेड़ा पुलिस की शह पर हरहरगु्टूटू में पोकलेन लगाकर तोड़वा दी घर की दीवार, नहीं ले रहे FIR! Jamshedpur : टाटा मोटर्स अस्पताल कर्मियों के लिए बस सेवा शुरू, यूनियन की मांग पर प्रबंधन ने दी मंजूरी Jamshedpur : छोटा गोविंदपुर निवासी ज़ेवियर पब्लिक स्कूल के संचालक सुनील सिंह पंचतत्व में विलीन Jamshedpur : सीजीपीसी प्रतिनिधिमंडल ने नेमरा पहुंचकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से की मुलाकात, माता रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि Delhi : ਬਾਦਲ ਦੀ ਨੌਜਵਾਨਾਂ ਨਾਲ ਸਾਂਝ ਤੋਂ ‘ਨਕਲੀ ਪੰਥਕਾਂ’ ਵਿੱਚ ਖਲਬਲੀ! ਸਰਨਾ ਨੇ ਖੋਲ੍ਹੀ ਵਿਰੋਧੀਆਂ ਦੀ ਪੋਲ Jamshedpur : टाटा स्टील डाउनस्ट्रीम प्रोडक्ट्स के सीआर यूनियन कार्यालय में रतन टाटा को श्रद्धांजलि
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur Breaking : बर्मामाइंस में वर्चस्व को लेकर ताबड़तोड़ हवाई फायरिंग, देशी कट्टा, लोडेड मैगजीन व खोखा बरामद

SHARE:

क्षेत्र में बढ़ते नशे के कारोबार को लेकर हुई घटना, दो घायल

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

जमशेदपुर के बर्मामाइंस मुस्लिम बस्ती में मंगलवार रात वर्चस्व को लेकर ताबड़तोड़ हवाई फायरिंग की गई. वहीं चापड़ से भी हमला किया गया. इस दौरान थोड़ी देर के लिए बस्ती के लोगों के बीच दहशत का माहौल रहा. घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए.

Gambhir Car Associate Motion Ads

इस घटना में गुलाम और मो. शाहरुख को चोट आई है. दोनों पर धारदार हथियार से हमला किया गया है. सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई.

जानकारी के अनुसार बस्ती में अफजल खुले आम नशे का कारोबार करता है. इसे लेकर बस्ती के लोगों ने कई बार पुलिस से शिकायत भी की. वहीं अफजल और शाहिद का पुराना विवाद रहा है. मंगलवार शाम अफजल के गैंग के रज्जाक ने शहीद के साथ मारपीट की थी.

इसके बाद शहीद ने भी रज्जाक को देख लेने की बात कही. इसी को लेकर रात 10.30 बजे अफजल अन्य युवकों के साथ बस्ती में पहुंचा और ताबड़तोड़ हवाई फायरिंग करने लगे. भागने के दौरान हथियार मौके पर ही गिर गया. पुलिस ने मौके से एक लोडेड मैगजीन, पांच खोखा, एक देसी कट्टा और चापड़ बरामद किया है, फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर