फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

जमशेदपुर के बागबेड़ा थाना अंतर्गत रेलवे के नए लॉबी गेट के पास रविवार देर रात बाइक से आए अज्ञात बदमाशों ने रेलवे कर्मचारी पर फायरिंग कर दी. उसके माथे पर गोली लगी. इस घटना में रेलवे कर्मचारी की मौत हो गई.  घटना के बाद मौके पर अफरा–तफरी का माहौल बन गया. आसपास घटनास्थल में आसामजिक तत्वों का जमावड़ा रहता है. सूत्र बताते हैं कि मृतक रेलकर्मी का काम ठेकेदारी का भी था. पार्किंग और अन्य कामों में उसकी घुसपैठी थी. जीके मीणा आदित्यपुर का निवासी था.

खैर, स्थानीय लोगों ने घायल को इलाज के लिए रेलवे अस्पताल पहुंचाया. जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. इधर, सूचना पाकर सिटी एसपी ललित मीणा मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की. घटना स्थल से पुलिस को एक खोखा भी मिला है. सिटी एसपी ने बताया कि घायल लोको पायलट लॉबी गेट को ओर जा रहा था.

तभी बाइक से आए दो बदमाशों ने उसपर फायरिंग कर दी. फिलहाल पुलिस आस पास लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है. जानकारी के अनुसार मृतक आदित्यपुर का रहने वाला है और जमीन कारोबार से भी जुड़ा है. वह रेलवे का ठेका भी लेता था. रेलवे की पार्किंग में मृतक का समतलीकरण का भी काम चल रहा था. यह क्षेत्र स्टेशन विस्तारीकरण को लेकर महत्वपूर्ण है. कई टेंडर आने वाले हैं. यहां अपराधिक गतिविधियां रोक पाना बागबेड़ा थाना प्रभारी के लिए चुनौती है. 

Share.
© 2026 (ਫਤਿਹ ਲਾਈਵ) FatehLive.com. Designed by Forever Infotech.
Exit mobile version