WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : ब्रिंग बैक इंडियन कल्चर फाउंडेशन द्वारा 15 दिवसीय समर कैंप का शुभारंभ

SHARE:

शिक्षा और संस्कार के माध्यम से बच्चों के उज्जवल भविष्य की पहल

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

ब्रिंग बैक इंडियन कल्चर फाउंडेशन की ओर से बच्चों के सर्वांगीण विकास और शिक्षा की मुख्यधारा से वंचित बच्चों को पुनः जोड़ने हेतु 15 दिवसीय समर कैंप का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं मां सरस्वती की छायाचित्र पर पुष्प अर्पण कर किया गया. इस अवसर पर मुख्य अतिथियों को अंगवस्त्र एवं मोमेंटो भेंट कर सम्मानित किया गया.

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिला अध्यक्ष सुधांशु ओझा, भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष नीतीश कुशवाहा,
बिरसानगर थाना के सब-इंस्पेक्टर हीरानन्द माली, ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष सागर राय, पूर्व सैनिक सेवा परिषद के जिला संयोजक राजीव रंजन सिंह तथा पूर्व सैनिक सेवा परिषद जिला महामंत्री दिनेश सिंह उपस्थित रहे.

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

संस्था के संस्थापक कृष्ण कांत राय ने विषय प्रवेश करते हुए बताया कि इस समर कैंप के माध्यम से बच्चों को रचनात्मक गतिविधियों, नैतिक शिक्षा, योग, कला, खेल आदि के जरिये मानसिक और शारीरिक रूप से सशक्त बनाने का प्रयास किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि संस्था का उद्देश्य उन बच्चों को भी शिक्षित करना है, जो किसी कारणवश औपचारिक शिक्षा से वंचित रह गए हैं. ऐसे बच्चों को कम से कम दसवीं तक की शिक्षा पूरी कराई जाएगी. साथ ही सरकारी स्कूलों में खेल-खेल में पढ़ाई की पहल के ज़रिए बच्चों को फिर से शिक्षा की ओर लौटाने का कार्य किया जाएगा.

मुख्य अतिथि सुधांशु ओझा ने संस्था के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि यह एक सामाजिक रूप से अत्यंत महत्वपूर्ण पहल है. उन्होंने कहा, “संस्था न केवल शिक्षा दे रही है, बल्कि बच्चों में स्किल डेवलपमेंट कर उन्हें समाज में उपयुक्त स्थान दिलाने का प्रयास कर रही है. अभिभावकों को संस्था का सहयोग कर बच्चों के भविष्य को मजबूत करना चाहिए.”

अन्य अतिथियों ने भी संस्था के प्रयासों को प्रेरणादायक और अनुकरणीय बताया तथा भविष्य में हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया. यह समर कैंप समाज के उन वर्गों तक पहुंचने का प्रयास है जो मुख्यधारा से कटे हैं, और बच्चों को शिक्षा, संस्कृति तथा संस्कारों से जोड़ने का एक सशक्त माध्यम बन रहा है. मौके पर मुख्य रूप से संतोष राय, अखिलेश सिंह, पम्मी राय, विजयकांत राय, प्रेम पाण्डेय, अनूप राय, प्रियाम पाण्डेय, पूजा ठाकुर, रेखा पाण्डेय, ज्योति कुमारी, मधुसूदन साह, अशोक साहू सहित अन्य शामिल थे.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर