WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : गुरुजनों के सम्मान से ही सशक्त समाज का निर्माण : दिनेश कुमार

SHARE:

सी.पी. समिति मध्य विद्यालय केबुल बस्ती एवं राइजिंग सन इंग्लिश स्कूल में शिक्षक दिवस सम्मान समारोह आयोजित

फतेह लाइव, रिपोर्टर।

सीपी समिति मध्य विद्यालय केबुल बस्ती एवं राइजिंग सन इंग्लिश स्कूल के संयुक्त तत्वावधान में विद्यालय सभागार में शिक्षक दिवस सम्मान समारोह का आयोजन हर्षोल्लास एवं गरिमापूर्ण वातावरण में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के अध्यक्ष दिनेश कुमार, संरक्षक खेमलाल चौधरी, महासचिव परमानंद कौशल तथा प्रधानाध्यापक अमित कुमार सिंह एवं लुबना नूर खान ने भारत के महान शिक्षाविद् एवं पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

इस अवसर पर दोनों विद्यालयों के विद्यार्थियों ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत नाटक के माध्यम से शिक्षा के महत्व, गुरु-शिष्य परंपरा तथा शिक्षकों के योगदान को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया, जिसे उपस्थित लोगों ने खूब सराहा।

शिक्षक समाज के भविष्य के निर्माता : दिनेश कुमार

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विद्यालय अध्यक्ष दिनेश कुमार ने कहा कि शिक्षक केवल पाठ्यक्रम पूरा करने वाले व्यक्ति नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के व्यक्तित्व, संस्कार और भविष्य का निर्माण करने वाले मार्गदर्शक होते हैं। उन्होंने कहा कि एक शिक्षक के मार्गदर्शन से विद्यार्थी अपने जीवन में सही दिशा प्राप्त करता है और आगे चलकर समाज एवं राष्ट्र के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

उन्होंने कहा कि डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी का जीवन हम सभी को यह संदेश देता है कि शिक्षा का उद्देश्य केवल ज्ञान प्राप्त करना नहीं, बल्कि चरित्रवान, संस्कारवान और जिम्मेदार नागरिक तैयार करना है। उन्होंने विद्यार्थियों से अपने शिक्षकों का सम्मान करने, उनके मार्गदर्शन को जीवन में उतारने और निरंतर सीखते रहने का आह्वान किया।

शिक्षक का सम्मान, समाज का सम्मान : खेमलाल चौधरी

विद्यालय के संरक्षक खेमलाल चौधरी ने कहा कि गुरु का स्थान भारतीय संस्कृति में सदैव सर्वोच्च रहा है। शिक्षक विद्यार्थियों को किताबी ज्ञान के साथ-साथ जीवन के संघर्षों का सामना करने की क्षमता, अनुशासन और संस्कार प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि विद्यालय केवल शिक्षा का केंद्र नहीं, बल्कि अच्छे नागरिकों के निर्माण की आधारशिला है।

उन्होंने सभी शिक्षकों को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि शिक्षकों के समर्पण और मेहनत के कारण ही विद्यालय के विद्यार्थी निरंतर आगे बढ़ रहे हैं।

शिक्षकों एवं भानु देवी का हुआ सम्मान

समारोह के दौरान विद्यालय प्रबंधन समिति की ओर से दोनों विद्यालयों के शिक्षकों को पुष्प, उपहार एवं कलम भेंट कर सम्मानित किया गया। वहीं विद्यालय में लंबे समय से माता समिति में अपनी सेवाएं देने वाली भानु देवी के सेवानिवृत्त होने पर उन्हें विशेष रूप से सम्मानित किया गया। विद्यालय अध्यक्ष दिनेश कुमार ने उन्हें शॉल, उपहार, बुके एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उनके लंबे एवं समर्पित सेवाकाल के प्रति आभार व्यक्त किया।

शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षकों ने केक काटकर एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं और समारोह को उत्साहपूर्ण वातावरण में मनाया।

कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका सीमा ने किया। स्वागत संबोधन महासचिव परमानंद कौशल ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन प्रधानाध्यापक अमित कुमार सिंह ने किया।

इस अवसर पर प्रबंधन समिति की ओर से सालिक दास देवांगन, जगदेव साहू, रामनरेश साहू, जैसप लाल देवांगन, अशोक सिंह, रेमन कुमार, वीरेंद्र कुमार साहू टीनू, सुकृत दास मानिकपुरी एवं दिनेश साहू सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

वहीं शिक्षकों में हीरा दास मानिकपुरी, कौशिक दत्ता, रेखा कुमारी, अनुसुइया कुमारी, तारकेश्वरी देवी, सुमन सिंह, अर्चना सिंह, त्रिलोचन कौर, संगीता मेरी सोरेन, ऋचा मिश्रा, अनुष्का सिंह, कुमकुम सिंह, कृतिका सिंह, सोनम शर्मा, अंजली शर्मा, चांदनी कुमारी, रवीना ठाकुर, कविता साहू, दीक्षा साहू एवं प्रीति शर्मा सहित बड़ी संख्या में शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे। “गुरु ज्ञान का दीप जलाते हैं, संस्कारों से जीवन सजाते हैं और राष्ट्र का भविष्य बनाते हैं।”

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर