WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur car fire : मानगो में मारुति ट्रू वैल्यू के यार्ड में कार में लगी आग, अफरा–तफरी का माहौल

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

जमशेदपुर के मानगो पारडीह स्थित मारुति के ट्रू वैल्यू यार्ड में बुधवार को अचानक एक कार में आग लग गई। घटना के दौरान पूरे यार्ड में अफरा–तफरी का माहौल बन गया। मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने तुरंत आग पर काबू पाने की कोशिश की और इसकी सूचना थाना एवं अग्निशमन विभाग को दी।

जानकारी के अनुसार, ट्रू वैल्यू में सेकेंड हैंड कारों की बिक्री होती है। घटना के समय एक ग्राहक कार खरीदने पहुंचा था। टेस्ट ड्राइव की तैयारी के लिए कर्मचारी कार की बैटरी बदल रहे थे। इसी दौरान शॉर्ट सर्किट हुआ और कार में आग भड़क गई।

Gambhir Car Associate Motion Ads

सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की एक टीम दमकल वाहन के साथ मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। हालांकि, आग से कार को नुकसान पहुंचा है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि दमकल समय पर नहीं पहुंचती, तो यार्ड में खड़ी अन्य गाड़ियां भी इसकी चपेट में आ सकती थीं। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

 

 

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर