WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : सेंट्रल दुर्गापूजा कमेटी ने मानगो क्षेत्र के आयोजकों के साथ की बैठक, आसामजिक तत्वों का मुद्दा भी उठा

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

पूर्वी सिंहभूम सेंट्रल दुर्गा पूजा समिति की एक बैठक डिमना रोड स्थित निर्मला टॉवर में समिति अध्यक्ष सह पूर्व भू–राजस्व मंत्री दुलाल भुइयां की अध्यक्षता में संपन्न हुई. इस बैठक में मानगो क्षेत्र की दुर्गा पूजा कमेटियों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया और अपनी समस्याएं और सुझाव सेंट्रल दुर्गा पूजा समिति के साथ साझा किये.

बैठक को संबोधित करते हुए दुलाल भुइयां ने कहा कि सेंट्रल दुर्गा पूजा समिति पूर्वी सिंहभूम जिले की सभी पूजा समितियों की सशक्त आवाज है. हमारा काम है पूजा कमिटियों की समस्याओं को जिला प्रशासन तक पहुंचा कर उनका निदान करवाना. इसके अलावा औद्योगिक घरानों से समन्वय स्थापित कर भी सी एस आर के तहत हर संभव सुविधाएं उपलब्ध करवाने का प्रयास करवाया जाता है.वर्तमान में ग्रामीण क्षेत्र की हर पूजा कमेटियों को सेंट्रल दुर्गा पूजा समिति का सहयोग प्राप्त है.

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

इस बार हमारा प्रयास है कि जिन पूजा कमेटियों का वर्षों से अनुज्ञप्ति लंबित है उन्हें अनुज्ञप्ति निर्गत करवा देना है. इसके लिए उपायुक्त ने भी पहल करने की बात कही है. संयुक्त सचिव श्याम शर्मा ने कहा है कि निस्वार्थ सेवा और सहयोग के लक्ष्य के साथ इस समिति का गठन हुआ है और हमलोग अभी शहरी के साथ –साथ ग्रामीण क्षेत्रों की पूजा कमेटियों की समस्याओं को काफी हद तक जिला प्रशासन के सहयोग से कम करवाने में सफल हुए है. इसके साथ ही बाकी जो भी समस्याएं और सुझाव आयेंगे. उन्हें प्रशासन के पास पहुंचा कर पूजा से पहले समाधान करवा दिया जाएगा.

कार्यकारी अध्यक्ष सह जिला परिषद खगेन चंद्र महतो ने कहा कि मानगो क्षेत्र का शंकोशाई रोड नंबर 3 सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमिटी के पास असामाजिक तत्वों द्वारा उत्पात फैलाने की बात सामने आई है. इस मुद्दे को केंद्रीय शांति समिति की बैठक में प्रमुखता से रख कर समाधान का आग्रह किया जाएगा. साथ ही डिमना रोड के पूजा पंडालों में पर्याप्त संख्या में पुलिस बल के साथ महिला पुलिस बल प्रतिनियुक्ति की मांग की जाएगी.

वरीय उपाध्यक्ष आशीष गुप्ता ने कहा कि इस बार मानगो क्षेत्र में बनने वाले फ्लाई ओवर की वजह से आवागमन बाधित होने सहित राष्ट्रीय उच्च पथ 33 पर धूल उड़ने, डिवाईडर की समस्या, रोड पर गड्ढे, ट्रैफिक की समस्या जैसी बातें सामने आई हैं. इन पर प्रमुखता से प्रशासन का ध्यान आकृष्ट करवाया जाएगा ताकि ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की समस्या नहीं हो.

इसके अलावा अन्य जो भी समस्याएं हैं उनके समाधान का हर संभव प्रयास जारी रहेगा. आगामी 15 तारीख को जिला प्रशासन के साथ बैठक में सभी मुद्दों को प्रमुखता से रखा जाएगा. बैठक के बाद संयुक्त सचिव बलदेव सिंह मेहरा ने सभी पूजा कमेटियों के प्रतिनिधियों को धन्यवाद देते हुए उनकी समस्याओं के समाधान के प्रति आश्वस्त किया.

बैठक में संयुक्त सचिव विनीता मिश्रा, हर्ष यादव, रामबाबू यादव, संतोष शर्मा, प्रोफेसर मनोज किशोर, मन्नू मंडल, निमाई मंडल, प्रेम अग्रवाल, विशाल यादव, विवेक सिंह, एस एन उपाध्याय, रमेश कुमार, संतोष सिंह, जोगेश कालिंदी, कुंज विभोर, नवीन श्रीवास्तव, मनोज किशोर सहित सभी पूजा कमेटियों के प्रतिनिधि उपस्थित थे.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर