Jamshedpur : सेंट्रल सिख स्त्री सत्संग सभा की सलाहकार माता प्रीतम कौर का निधन, अंतिम अरदास 22 अगस्त को

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर।

सेंट्रल सिख स्त्री सत्संग सभा की सलाहकार एवं कदमा गुरुद्वारा सिख स्त्री सत्संग सभा में लंबे समय से जुड़ी प्रीतम कौर (उम्र 86 वर्ष) का हृदय गति रुक जाने से देहांत हो गया. वह कुछ समय से बीमार चल रही थी. वे अपने पीछे पुत्र रणजीत सिंह, बहू गुरदीप कौर, पुत्री मनजीत कौर समेत भरा पूरा परिवार छोड़ गई हैं. प्रीतम कौर कदमा गुरुद्वारा में लंबे समय से कीर्तन गायन किया करती थी. उनके निधन पर सेंट्रल गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान भगवान सिंह, झारखंड गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान सरदार शैलेंद्र सिंह, कदमा गुरुद्वारा के प्रधान बलदेव सिंह, ट्रस्टी तजवीर कलसी, सेंट्रल सिख स्त्री सत्संग सभा की प्रधान रविंदर कौर, चेयरमैन कमलजीत कौर, सुखजीत कौर, संरक्षक दलबीर कौर, महासचिव सुखवंत कौर आदि ने गहरा दुख व्यक्त किया है एवं उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है.

उनका अंतिम दाह संस्कार मानगो स्वर्णरेखा घाट में कर दिया गया है. सरदार शैलेंद्र सिंह ने बताया कि उनकी स्मृति में 22 अगस्त को कदमा गुरुद्वारा में दोपहर 12 बजे से 1 बजे के बीच अंतिम अरदास का कार्यक्रम रखा गया है. उन्होंने सभी लोगों से उनके अंतिम अरदास कार्यक्रम में भाग लेने का अनुरोध किया है.

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads
अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर