Jamshedpur : सीजीपीसी के सलाहकार सरदार निर्मल सिंह का निधन, 29 को निकलेगी शव यात्रा

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

जमशेदपुर सीजीपीसी के सलाहकार सरदार निर्मल सिंह (उम्र 80 वर्ष) का निधन हो गया. वे कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे. वह अपने पीछे दो पुत्र गुरदीप सिंह, गुरजीत सिंह एवं चार पुत्रियां का भरा पूरा परिवार छोड़कर गए हैं.

उनके निधन पर सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान भगवान सिंह, चेयरमैन सरदार शैलेंद्र सिंह, गुरमीत सिंह, उपाध्यक्ष नरेंद्र पाल सिंह, चंचल सिंह, महासचिव अमरजीत सिंह, गुरचरण सिंह बिल्ला, गुरनाम सिंह बेदी, सुखविंदर सिंह राजू, सुखदेव सिंह बिट्टू, सरबजीत सिंह ग्रेवाल, विक्की सिंह एवं सभी गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटियों, अकाली दल धर्म प्रचार कमेटी, सेंटर नौजवान सभा, सेंट्रल सिख स्त्री सत्संग सभा आदि ने गहरा दुख व्यक्त किया है.

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

उनके बड़े दामाद जुगसलाई गौरीशंकर रोड गुरुद्वारा के प्रधान सुरेंद्र पाल सिंह ने बताया कि उनकी शव यात्रा 29 अगस्त को दिन के 11बजे मानगो स्थित निवास स्थान से स्वर्णरेखा घाट भुईयांडीह के लिए निकलेगी.

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें