Jamshedpur : सीजीपीसी ने रामगढ़िया सभा के नव-निर्वाचित ट्रस्टी सरदार शैलेंद्र सिंह को किया सम्मानित

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

जमशेदपुर रामगढ़िया सभा के नव निर्वाचित ट्रस्टी सरदार शैलेंद्र सिंह को सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान भगवान सिंह के नेतृत्व में उन्हें शॉल एवं फूलों का गुलदस्ता देकर सम्मानित किया गया. प्रधान भगवान सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि यह हम लोग के लिए गर्व की बात है की जिस शख्स को रामगढ़िया सभा का ट्रस्टी बनाया गया है. वह हमारे सेंट्रल गुरुद्वारा कमेटी के वर्तमान चेयरमैन एवं मार्गदर्शक भी है.

इससे सेंट्रल कमेटी भी गर्वित हुई है. सरदार शैलेंद्र सिंह ने अपने संबोधन में समय-समय पर सहयोग करने वाले सभी लोगों के प्रति आभार प्रकट किया. इस मौके पर प्रधान भगवान सिंह के अलावा वरीय उपाध्यक्ष चंचल सिंह, महासचिव अमरजीत सिंह, गुरचरण सिंह बिल्ला, कोषाध्यक्ष गुरनाम सिंह बेदी, सलाहकार सुखविंदर सिंह, सुखदेव सिंह बिट्टू, सरबजीत सिंह ग्रेवाल, सुरेंद्र सिंह शिंदे, तरनप्रीत सिंह बन्नी, सुरजीत सिंह, अमृतपाल सिंह मोनू आदि कई लोग उपस्थित थे.

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads
[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें