यह सम्मान मेरे लिए और अधिक सेवा करने की प्रेरणा है – कम्बोज, देखें – Video
फतेह लाइव, रिपोर्टर.
सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान सरदार भगवान सिंह ने शुक्रवार को जमशेदपुर के सिख झारखंड आंदोलनकारी सरदार जसवंत सिंह कंबोज को सम्मानित किया. उन्होंने कहा कि आज हम उस महान सिख आंदोलनकारी का सम्मान कर रहे हैं, जिन्होंने झारखंड की अस्मिता और अधिकारों के लिए अपना अमूल्य योगदान दिया। इन सभी आंदोलनकारियों के संघर्ष, साहस और त्याग से ही झारखंड अलग राज्य मिला, यह हम सभी के लिए प्रेरणा है।
ऐसे आंदोलनकारी साथी को सम्मानित करना हम सबके लिए गर्व की बात है। हम इनके योगदान को शत-शत नमन करते हैं।” इस संबंध जसवंत सिंह कंबोज में बताया कि वह और उनका परिवार अमर शहीद सरदार उधम सिंह कंबोज के परिवार से संबंध रखते हैं. उन्होंने कहा कि आज “मैं इस सम्मान के लिए सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी का हृदय से धन्यवाद करता हूँ। यह सम्मान केवल मेरा नहीं, बल्कि उन सभी साथियों का है जिन्होंने इस संघर्ष में एक दूसरे का साथ दिया। यह मेरे लिए और अधिक सेवा करने की प्रेरणा है। मैं भविष्य में भी समाज और अपने कर्तव्यों के प्रति समर्पित रहूँगा ।”
झारखंड सरकार के द्वारा इनको झारखंड आंदोलनकारी के रूप में सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया है। सरदार जसवंत सिंह कंबोज का परिवार पिछले 25 वर्षों से जमशेदपुर के सीतारामडेरा का निवासी है। उनकें परिवार में उनकी पत्नी सरदारनी परमजीत कौर, दो बेटे जगप्रीत सिंह कंबोज, अमनप्रीत सिंह कंबोज रहते हैं। जसवंत सिंह शहीद बाबा दीप सिंह जी गुरुद्वारा, सीताराम डेरा के सक्रिय सदस्य भी हैं एवं उनका पूरा परिवार हर समय समाज सेवा, देशहित के लिए हमेशा काम करते रहे हैं।
इस अवसर पर सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान सरदार भगवान सिंह, सुखविंदर सिंह राजू ,परविंदर सिंह सोहल, गुरदयाल सिंह , सुखदेव सिंह बिट्टू, अजीत गंभीर, गुरनाम सिंह , चरणजीत सिंह गांधी, राजू पांडे, अमरजीत सिंह आदि उपस्थित थे।
