WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : बच्चों ने दिखाया कुश्ती में दम, पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने वितरित किये पुरस्कार

SHARE:

स्वर्णरेखा क्षेत्र विकास ट्रस्ट और रानी एडवेंचर एंड वेलफेयर ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में हुआ आयोजन

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

स्वर्णरेखा क्षेत्र विकास ट्रस्ट और रानी एडवेंचर एंड वेलफेयर ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में बारीडीह में रविवार को कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. कुश्ती प्रतियोगिता की शुरुआत जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने करवाई. इस अवसर पर रानी एडवेंचर एंड वेलफेयर ट्रस्ट के चेयरमैन सोमनाथ, 1984 में पॉवर लिफ्टिंग में भारत का ऑस्ट्रेलिया में प्रतिनिधित्व करने वाले महेश अग्रवाल, स्वर्णरेखा क्षेत्र विकास ट्रस्ट के ट्रस्टी अशोक गोयल आदि मौजूद रहे.

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

कुश्ती प्रतियोगिता में लड़कियों के 65 से 68 किलो ग्राम भार वर्ग में कुमकुम कुमारी प्रथम जबकि आयशा भारती दूसरे स्थान पर रहीं. 44 से 50 किलो ग्राम भार वर्ग बासो हांसदा प्रथम, नेहा मांझी दूसरे जबकि कुंती कुमारी तीसरे स्थान पर रही.

लड़कों के 35 से 42 किलो ग्राम भार वर्ग में रौनक पॉल प्रथम, मुकुल सिंह दूसरे और ओम प्रकाश तीसरे स्थान पर रहे. 46 से 50 किलो ग्राम भार वर्ग में अनिकेल हांसदा प्रथम रहे जबकि नितेश कुमार पह दूसरे और साहिल सिंह तीसरे स्थान पर रहे. इसी प्रकार, 60 से 65 किलोग्राम भार वर्ग में अंशु कुमार प्रथम स्थान पर रहे जबकि दूसरे स्थान पर राज यादव और तीसरे स्थान पर अनूप दास रहे. 66 से 68 किलोग्राम भार वर्ग में आर्यन प्रथम स्थान पर रहे जबकि ब्रजराज सिंह दूसरे और भैरव कुमार तीसरे स्थान पर रहे.

55 से 58 किलोग्राम भार वर्ग में प्रथम स्थान पर गगन चौबे रहे, जबकि दिनेश सिंह मुंडा दूसरे और उज्जवल शर्मा तीसरे स्थान पर रहे. 107 किलो ग्राम वर्ग भार में आदित्य पांडेय प्रथम रहे। 76 किलोग्राम भार वर्ग में पी. सोमेश प्रथम स्थान पर रहे. सभी विजेताओं को सरयू राय ने पुरस्कृत किया. कोच के रुप में सुरेश नारायण चौधरी, संतोष कुमार चौबे, गौतम कुमार महतो, अउशा कुमारी और जोगेंद्र ठाकुर मौजूद थे. मंच संचालन अशोक कुमार ने किया. इस मौके पर सुबोध श्रीवास्तव, सुधीर सिंह, प्रकाश आदि मौजूद रहे.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर