फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

जमशेदपुर में बढ़ती गर्मी और तपते मौसम को देखते हुए सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा राहगीरों एवं आम लोगों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से शीतल पेयजल सेवा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के तहत राहगीरों को ठंडा जल (शर्बत) उपलब्ध कराया गया, जिससे लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली।

आयोजकों ने बताया कि भीषण गर्मी के कारण लोगों को अनेक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे समय में मानव सेवा के उद्देश्य से यह पहल की गई। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में राहगीरों, मजदूरों तथा आम नागरिकों ने शीतल पेयजल ग्रहण किया और आयोजन की सराहना की।

मानगो डिमना रोड में इस सेवा कार्य का आयोजन हट्टी शॉपिंग मॉल के संचालक कुलदीप सिंह एवं अमनजीत सिंह परिवार के नेतृत्व में किया गया। इस अवसर पर मानगो गुरुद्वारा के पूर्व प्रधान इंदर सिंह इंदर, हरप्रीत सिंह, कुलवंत सिंह, अमनजीत सिंह, सतनाम सिंह, सुखविंदर सिंह, राजू पाजी, गुरमीत सिंह, संजोग सिंह, रमन सिंह सहित कई गणमान्य लोग एवं सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। उपस्थित लोगों ने कहा कि मानव सेवा सबसे बड़ा धर्म है और भविष्य में भी इस तरह के जनहितकारी कार्यक्रम जारी रहेंगे। कार्यक्रम के अंत में सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया गया।

Share.
© 2026 (ਫਤਿਹ ਲਾਈਵ) FatehLive.com. Designed by Forever Infotech.
Exit mobile version