WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : गुरु महाराज जी के चरणों में अरदास कर किया गया कंप्यूटर शिक्षा का आगाज, मानगो गुरुद्वारा में पहले दिन ही 60 ने कराया रजिस्ट्रेशन

SHARE:

सिख कौम के महान भाई तारु सिंह जी की शहीदी को समर्पित किया गया है कंप्यूटर क्लास: जमशेदपुरी

जमशेदपुर.

सिख नौजवान सभा मानगो यूनिट ने शिक्षा की क्षेत्र में पहल करते हुए जमशेदपुर के नागरिकों को कंप्यूटर की निःशुल्क प्राथमिक शिक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से रविवार को कंप्यूटर क्लासेज का आगाज किया. गुरुद्वारा सिंह सभा, मानगो में आयोजित समारोह में गुरु महाराज जी के चरणों में अरदास कर कंप्यूटर शिक्षा शुरू की गयी, जहां हर उम्र के नागरिकों को कंप्यूटर साक्षर बनाया जायेगा.

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

सभा के महासचिव हरविंदर सिंह जमशेदपुरी ने बताया कि कंप्यूटर क्लासों को सिख कौम के महान भाई तारु सिंह जी की शहीदी को समर्पित किया गया है, जो हर रविवार को सुबह 11 बजे से कंप्यूटर विषेशज्ञ सरदार अमरिंदर सिंह रोषा की देख रेख में आयोजित की जायेंगी. मानगो यूनिट के प्रधान जगदीप सिंह गोल्डी ने बताया कि 65 बच्चों ने अभी तक अपना पंजीकरण कराया है.

रविवार को भाई गुरप्रताप सिंह द्वारा की गयी अरदास के उपरांत कार्यक्रम का उद्घाटन मानगो गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी के महासचिव जसवंत सिंह जस्सू, सरदार प्रीतपाल सिंह, स्त्री सत्संग सभा की प्रधान सुखवंत कौर, गुरइकबाल सिंह एवं गुरशरण सिंह ने संयुक्त रूप से किया. इस अवसर पर अमरिंदर सिंह रोषा, जगदीप सिंह गोल्डी एवं सुरजीत सिंह को सम्मानित भी किया गया.

कार्यक्रम को सफल बनाने में नौजवान सभा के सुखवंत सिंह सुखु, साहिब पाल सिंह, हीरा सिंह, प्रभजोत सिंह, जगजीत सिंह विंकल, मनप्रीत सिंह मन्नी, हनी सिंह, भवनीत सिंह, अमरिंदर सिंह रोषा, जगदीप सिंह, हरविंदर सिंह, कुलवंत सिंह कन्ते, बलविंदर सिंह बब्बु ने सराहनीय भूमिका निभाई.

मंच का संचालन हरविंदर सिंह जमशेदपुरी ने किया जबकि अतिथियों का स्वागत और धन्यवाद ज्ञापन हरविंदर सिंह जमशेदपुरी और जगदीप सिंह गोल्डी ने किया.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर