Jamshedpur Congress : पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता के आवासीय कार्यालय में पश्चिमी के नेताओं संग नए जिला अध्यक्ष परविंदर सिंह का हुआ जोरदार स्वागत

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

झारखंड के पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता के कदमा स्थित आवासीय कार्यालय में पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस के नव नियुक्त जिलाध्यक्ष परविंदर सिंह का जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़े बजाए और जमकर आतिशबाजी कर स्वागत अभिनंदन किया.

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता उपस्थित थे. उन्होंने सर्वप्रथम जिलाध्यक्ष परविंदर सिंह को फूलों का गुलदस्ता एवं शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया,जबकि परविंदर सिंह ने उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया. उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि छात्र जीवन से ही कांग्रेस पार्टी के लिए समर्पित व्यक्ति को जिलाध्यक्ष बनाने के लिए केंद्रीय नेतृत्व का आभार है.

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

उन्होंने आशा व्यक्त करते हुए कहा कि परविंदर सिंह अपने नए दायित्व का कुशलता पूर्वक निर्वाहन करेंगे और जहाँ भी जरूरत होगी मैं अभिभावक की भूमिका में खड़ा रहूंगा. इसके बाद कांग्रेस पार्टी के प्रखंड अध्यक्षों एवं थाना अध्यक्षों, पार्टी के महिला कार्यकर्ताओं ने बारी-बारी से माला पहनाकर अपने नए नेता को सम्मानित किया.

अपने संबोधन में जिला अध्यक्ष परविंदर सिंह ने सभी कार्यकर्ताओं को धन्यवाद दिया और कहा इसी तरह पार्टी को उनका आशीर्वाद और मार्गदर्शन मिलता रहे. इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेसजन मौजूद थे.

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें