Breaking News
Gangsters do not fear the Jamshedpur police : पुलिस गिरफ्त से कन्हैया सिंह की चुनौती के बाद अब ‘दोगला’ टिप्पणी पर चर्चा, बढ़ेगा गैंगवार या फिर…. Jamshedpur : सरकारी सुविधाओं से किसी व्यक्ति का वंचित रहना पूरे समाज को प्रभावित करता है : कर्नल नीलांबर झा Jamshedpur : महिला सम्मान और न्याय की आवाज दबाने के लिए हिंसा का सहारा निंदनीय : दिनेश कुमार Jamshedpur : साकची के बोधी मैदान में 17-18 अक्टूबर को सजेगा डांडिया उत्सव, सेलिब्रिटी आर्टिस्ट आस्था सिंह होंगी आकर्षण Jamshedpur : साक्ष्य के अभाव में विक्की ठाकुर और सौरभ झा बरी, अधिवक्ता अमित कुमार सिंह ने की पैरवी Jamshedpur : बिरसानगर में हथियारों की खरीद-बिक्री का खुलासा, तीन नाबालिग समेत चार गिरफ्तार
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur Congress : इंदिरा गांधी की जयंती पर ‘मैं भी हूं इंदिरा’ भाषण प्रतियोगिता से गूंजा तिलक पुस्तकालय

SHARE:

परविंदर सिंह के नेतृत्व में हुआ आयोजन, बलजीत सिंह बेदी, देविका सिंह और अन्नी अमृता बतौर जज हुईं शामिल

फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

जमशेदपुर के बिष्टुपुर तिलक पुस्तकालय में पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न इंदिरा गांधी की जयंती के अवसर पर ‘मैं भी हूं इंदिरा’ विषय पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. कार्यक्रम का आयोजन पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस अध्यक्ष परविंदर सिंह के नेतृत्व में हुआ. प्रतियोगिता के जज के तौर पर कांग्रेस के जिला प्रभारी बलजीत सिंह बेदी, महिला इंटक की राष्ट्रीय अध्यक्ष देविका सिंह और ‘मैं इंदिरा बनना चाहती हूं’ पुस्तक की लेखिका सह वरिष्ठ पत्रकार अन्नी अमृता शामिल हुईं.

इस प्रतियोगिता का उद्देश्य महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देना और महिलाओं को अपनी अभिव्यक्ति, नेतृत्व क्षमता व विचार साझा करने के लिए एक सशक्त मंच प्रदान करना था. कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों ने इंदिरा गांधी के व्यक्तित्व, नेतृत्व और उनके योगदानों से प्रेरित होकर अपने विचार प्रस्तुत किए.

Gambhir Car Associate Motion Ads

आयोजक परविंदर सिंह ने बताया कि ऐसे कार्यक्रमों से महिलाओं में आत्मविश्वास बढ़ता है और समाज में उनकी भागीदारी और भी मजबूत होती है. बलजीत सिंह बेदी ने अपने संबोधन में महिलाओं को आगे बढ़ने और अपनी शक्ति पहचानने का आह्वान किया. देविका सिंह ने अपने संबोधन में प्रतिभागियों का मार्गदर्शन करते हुए बताया कि इंदिरा गांधी एक दृढ निश्चय वाली अद्भुत महिला थीं, जिन्होंने उस जमाने में अपना परचम लहराया जब महिलाएं घर से बाहर कम निकलती थीं.

अन्नी अमृता ने अपने संबोधन में कहा कि इंदिरा गांधी जैसी सशक्त महिला को किसी पार्टी या संगठन के दायरे में नहीं बांधा जा सकता. वे दुनिया भर की महिलाओं और पुरुषों के लिए प्रेरणा हैं. करोड़ों -अरबों लोगों ने उनसे प्रेरणा लेकर जिंदगी में बड़े कार्य किए हैं. अन्नी ने कहा कि इंदिरा बनने का मतलब होता है, कभी न हार मानना, विपरीत परिस्थितियों में भी मनोबल टूटने से बचान थीं.

प्रतिभागियों के विषय में जजों ने बताया कि विषय के हिसाब से ज्यादातर ने अपने अपने मनोभावों को बेहतर तरीके से प्रस्तुत किया.

प्रतियोगिता में ये कांग्रेसी महिलाएं बनी विजेता

प्रथम- संजू सिन्हा (जुगसलाई प्रखंड उपाध्यक्ष)

द्वितीय- सुनीता मिश्रा (जिला महासचिव, महिला कांग्रेस)

तृतीय- रजनी सोखी (NSUI, जमशेदपुर महिला महाविद्यालय)

कार्यक्रम के अंत में विजताओं को जजों ने ट्राॅफी और सर्टिफिकेट प्रदान किए. साथ ही इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाली सभी महिलाओं को सर्टिफिकेट प्रदान किए गए.

इन्होंने लिया भाग

संजू सिन्हा, जुगसलाई प्रखंड उपाध्यक्ष महिला कांग्रेस

सुनीता मिश्रा, जिला महासचिव महिला कांग्रेस

रजनी सोखी, जमशेदपुर महिला महाविद्यालय अध्यक्ष NSUI

छुटु गोराई, प्रखंड अध्यक्ष बोड़ाम

पायल कुमारी,  प्रखंड उपाध्यक्ष बोड़ाम

सुनीता ओझा, मण्डल अध्यक्ष सीतारामडेरा महिला कांग्रेस

रूबी ठाकुर मंडल अध्यक्ष घोड़ाबांधा

रीता शर्मा सेवा दल

फरहत बेग़म सेवा दल

निधि मिश्रा, गीता सिंह व अन्य

इस कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री उषा सिंह भी शामिल हुईं.
कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ कांग्रेस नेता संजय आजाद ने किया.का र्यक्रम के आयोजन में खोगेन चांद महतो, राज किशोर यादव, अखिलेश यादव, शशि सिंह,पारितोष सिंह, विजेंद्र तिवारी,रजनीश सिंह, के.के .शुक्ला , गुरदीप सिंह, जसवंत सिंह जस्सी, रणजीत सिंह कल्लू, जसवीर सिंह, रियाजुद्दीन खान,चीन राव, राकेश साहू, अंसार खान, अरुण सिंह,राजेश चौधरी ज्योति मिश्रा ,सुरेंद्र शर्मा, विश्वजीत जैन, आशुतोष सिंह, फिरोज खान, कौशल प्रधान, प्रताप यादव हरिराम टुडू, राजीव मिश्रा, सचिन कुमार, जितेंद्र सिंह, मनदीप सिंह, उदय सिंह, छोटी गोरी, संजू सिंह सुनीता मिश्रा, नमिता सिंह कार्यक्रम में निम्नलिखित लोग उपस्थित रहे.

खगेन महतो, के के शुक्ला, रंजीत सिंह, जसवंत सिंह जस्सी कल्लू, गीता सिंह, ज्योति मिश्रा, जितेन्द्र सिंह, रियाजुद्दीन खान, अंसार खान, विश्वजीत जेना, राज कुमार वर्मा राजीव मिश्रा, कौशल प्रधान, आशुतोष सिंह, फिरोज, शिबू सिंह, मंदीप सिंह व अन्य भी.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर