Jamshedpur : कांग्रेस पार्टी ने लोकसभा चुनाव की तैयारी में लगाया जोर, कार्यकर्ताओं को मिले टिप्स, राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाने का किया प्रण 

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे, प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर के आह्वान पर लोकसभा स्तरीय समन्वय समिति का बैठक जमशेदपुर लोकसभा क्षेत्र के चुनाव के तैयारी को लेकर जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे के अध्यक्षता में मिस्टी इन होटल के सभागार में आयोजित की गई। जिसमें जमशेदपुर लोकसभा क्षेत्र के संयोजक राम खालको शामिल हुई। विशिष्ट अतिथि के रूप में बलजीत सिंह बेदी शामिल हुए। प्रदेश के मंत्री स्वास्थ्य विभाग बन्ना गुप्ता मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। सर्वप्रथम कार्यक्रम के अध्यक्षता करते हुए जिला अध्यक्ष ने सभी का सदस्यों का हार्दिक स्वागत किया।

जमशेदपुर लोकसभा क्षेत्र के संयोजक राम खालको ने संबोधित करते हुए कहा कि विधानसभा स्तर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के तरफ से प्रभारी की नियुक्ति की जा चुकी है, जो अपने-अपने क्षेत्र में कार्य करना प्रारंभ कर दिए हैं। जिले के सभी 18 प्रखंड कमेटियों का सत्यापन का कार्य संपादित करने का जिम्मेवारी विधानसभा प्रभारी को दी गई है। साथ ही पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस के अंतर्गत सभी गठित मंडल कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी का मनोनयन और सत्यापन करने का कार्य भी विधानसभा प्रभारी एवं प्रखंड के प्रभारी को दी गई है।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

समन्वय समिति के बैठक को संबोधित करते हुए मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि सभी कांग्रेसी एकजुट होकर संगठन के प्रति कार्य को प्रारंभ करें। मंत्री बन्ना गुप्ता ने समन्वय समिति के बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि सभी कांग्रेसी मनभेद को भुलाकर एकजुट होकर कार्य करें। चुनाव के समय हर हाल में एक सूत्र में बंधकर रहे और राहुल गांधी को देश का प्रधानमंत्री बनने के लिए अपना सर्वोच्च निछावर करने के लिए तैयार रहे। बुथों का मैनेजमेंट करें। आम जनता से जुड़े उनके समस्याओं के प्रति रूचि दिखाएं।

 

जिला प्रभारी बलजीत सिंह बेदी ने कहा कि सभी विधानसभा प्रभारी कार्यकर्ताओं के घर पर रहे क्षेत्र में जाकर संगठन को पंचायत स्तर पर गठन करें। बूथ मैनेजमेंट के लिए सभी प्रखंड प्रभारी प्रखंड के अध्यक्ष मंडल के अध्यक्ष मंडल के पर्यवेक्षक बूथ स्तर तक बैठकर और कार्यकर्ताओं के घरों पर रात्रि विश्राम करें और संगठन के कार्य को संपूर्ण करें। आज के समय में समिति के बैठक में वरिष्ठ कांग्रेस में रामाश्रय प्रसाद, अशोक चौधरी, राकेशेश्वर पांडे, रियाजुद्दीन खान सहित 45 से अधिक समन्वय समिति के सदस्य शामिल हुए। महिला कांग्रेस प्रोफेशनल कांग्रेस इंटर, अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष उपस्थित रहे।

बैठक बैठक में विजय खान, परविंदर सिंह, केके शुक्ला, कार्यकारी अध्यक्ष नगर धर्मेन्द्र सोनकर और ग्रामीण अमित राय, कमलेश कुमार पांडे, अमरजीत नाथ मिश्रा, सुरेश धारी, सी पी संतान, शांतनु मिश्रा, देबू चटर्जी तापस चटर्जी, राकेशेश्वर पांडे, परितोष सिंह, फैजुल रहमान, काल्टू चक्रवर्ती, कमलेश कुमार, मनोज कुमार सिंह, सुबोध सिंह सरदार, हरेंद्र प्रताप राणा, संजय घोष, महेंद्र मिश्रा, अशोक कुमार सिंह, एलबी सिंह, मदन कुमार महतो सामंत कुमार बाबा झा राजेश सिंह राजू कमलेश कुमार पांडे नालनी सिंहा सहित सदस्य उपस्थित हुए। जिला कांग्रेस के द्वारा बैठक का प्रबंधन कार्य संजय सिंह आजाद उपाध्यक्ष ब्रजेन्द्र तिवारी ने सम्पादित किया।

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें