फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

जमशेदपुर में कांग्रेस पार्टी का 140वाँ स्थापना दिवस टेल्को कॉलोनी मंडल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर टेल्को कॉलोनी मंडल अध्यक्ष देबाशीष घोष ने अपने आवासीय कार्यालय में कांग्रेस पार्टी का झंडा फहराया तथा उसे सलामी दी।

इसके पश्चात श्री घोष के नेतृत्व में टेल्को कॉलोनी मंडल के विभिन्न पदाधिकारियों के घर-घर जाकर कांग्रेस का झंडा लगाया गया। इस कार्यक्रम के माध्यम से कांग्रेस पार्टी के गौरवशाली इतिहास, लोकतांत्रिक मूल्यों और संविधान की रक्षा के संकल्प को जन-जन तक पहुँचाने का संदेश दिया गया।

मंडल अध्यक्ष देबाशीष घोष ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने देश की आज़ादी से लेकर लोकतंत्र की मजबूती तक अहम भूमिका निभाई है और आगे भी जनता के अधिकारों के लिए संघर्ष करती रहेगी। इस अवसर पर टेल्को कॉलोनी मंडल के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे और सभी ने पार्टी की एकता व मजबूती का संकल्प लिया।

Share.
© 2026 (ਫਤਿਹ ਲਾਈਵ) FatehLive.com. Designed by Forever Infotech.
Exit mobile version