फतेह लाइव, रिपोर्टर.

छठ महापर्व को मध्य नजर रखते हुए स्थानीय जनता एवं स्थानीय पंचायत प्रतिनिधि के संयुक्त तत्वाधान में बागबेडा कॉलोनी कुंवर सिंह मैदान एवं शहीद मैदान में जेसीबी के द्वारा अस्थाई छठ घाट निर्माण कार्य का शुभारंभ करवाया गया। इसके अलावे जेसीबी के द्वारा मजार के सामने मुख्य सड़क पर कचरा का ढेर को हटाकर एक साइड कर दिया गया है ताकि आवागमन के दौरान किसी को दिक्कत का सामना नहीं करना पड़े।

पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता ने बताया कि बागबेडा कॉलोनी कुंवर सिंह मैदान में दो अस्थाई छठ घाट का निर्माण कार्य का शुभारंभ कर संपन्न किया गया। तत्पश्चात शहीद मैदान में भी अस्थाई छठ घाट का निर्माण कार्य संपन्न हो गया। पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता ने बताया कि छठ के दिन अस्थाई छठ घाट में पानी टैंकर से पानी भरने का कार्य भी किया जाएगा ताकि छठ व्रतधारियों को छठ करने में किसी भी प्रकार का दिक्कत का सामना नहीं करना पड़े। पंचायत प्रतिनिधि छठव्रतधारियो के सेवा में लगकर यथासंभव सहयोग भी प्रदान करेंगे।

इस मौके पर पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता, उप मुखिया संतोष ठाकुर, मुखिया उमा मुंडा, वार्ड सदस्य सीमा पांडे, प्रतिनिधि राजकुमार सिंह, मुखिया प्रतिनिधि केडी मुंडा स्थानीय जनता सह समाजसेवी अजीत सिन्हा, इंद्रजीत सिंह, विशाल सिंह, मिथिलेश सिंह, वीरेश प्रसाद सिंह,रमेश सिंह, सीनु, निलेश, विकास, संतोष सिंह, नीति शंकर सहित कई लोगों उपस्थित थे।

Share.
© 2025 (ਫਤਿਹ ਲਾਈਵ) FatehLive.com. Designed by Forever Infotech.
Exit mobile version