WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : प्रेमिका सहित लापता बेटे और परिवार की सुरक्षा की गुहार लेकर सिटी एसपी ऑफिस पहुंचे दंपत्ति

SHARE:

पीड़ित ने कहा प्रेमिका पक्ष द्वारा मारपीट के बावजूद थानेदार ने नहीं की कार्रवाई

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

जमशेदपुर में विगत एक सप्ताह से जुगसलाई के गरीब नवाज कॉलोनी से लापता प्रेमी युगल जाहिद हुसैन और निखद गुल का मामला पीड़ित परिवार द्वारा एसपी ऑफिस पहुंच कर सिटी एसपी शिवाशिष कुमार को बताया गया. जुगसलाई में अपने बेटे जाहिद उर्फ विक्की की प्रेमिका निखद के परिजनों से पिटाई खाकर भी जुगसलाई थाना में मामला दर्ज न होने पर मुजाहिद हुसैन ने सपरिवार जमशेदपुर एसपी को लिखित शिकायत के साथ अपनी पीड़ा बताई है.

Gambhir Car Associate Motion Ads

मुजाहिद ने बताया कि उसके 25 वर्षीय पुत्र जाहिद हुसैन उर्फ विक्की और उसकी प्रेमिका 20 वर्षीय निखद गुल 25 फरवरी की रात से लापता हैं. उन दोनों में प्रेम संबंध है. इसका पता विगत 1 फरवरी 2025 की दोपहर 1.30 बजे चला जब वह मुजाहिद के बेटे को ढूंढते हुए उसके घर आई और बोली कि जाहिद से हमारा संबंध है और हमें उससे निकाह करना है. पीडित मुजाहिद ने कहा कि इस दिन मेरा बेटा जाहिद हुसैन कोलकाता में था और निखद हमारे बेटा के साथ रहने की जिद पर घर आ गयी.

उन्होंने उस लड़की को काफी समझाया लेकिन वह नहीं मानी, तब मुजाहिद के परिवार ने मिलकर उसे जुगसलाई थाना में सुपुर्द कर दिया. थाना द्वारा निखद के परिजनों को बुलाकर उनकी बेटी सौंप दी गई.
कुछ दिनों तक मामला शांत रहा लेकिन 24 फरवरी 2026 की देर रात जाहिद घर से भाग गया. इसकी सूचना दूसरे दिन निखद के परिजनों से परिवार वालों को 25 फरवरी 2026 की सुबह-सुबह मिली तब से दोनों परिवारों के परिजन उन दोनों की खोजबीन कर रहे हैं. उन दोनों के लापता होने के बाद से दोनों से कोई संपर्क नहीं हो पा रहा है. मुजाहिद ने अपने बेटे जाहिद का मोबाइल नंबर 7321911103 और 7766062351 भी लिखित आवेदन में देकर कहा है कि बेटे का मोबाइल बंद आ रहा हैं. ऐसे में मुझे भय है कि कहीं उन दोनों को किसी तरह की शारीरिक या मानसिक हानि तो नहीं हुई है.

इसी आवेदन के जरिए मुजाहिद ने थाने की कार्रवाई पर भी सवाल उठाए हैं. जहां 27 फरवरी 2026 की शाम 7.00 बजे दूसरे बेटे सोहेल हुसैन उर्फ लक्की को बिष्टुपुर थाना अंतर्गत गैरेज गांव के पास से जुगसलाई गरीब नवाज कॉलोनी निवासी मोहम्मद राज और दानिश कुरैशी के अलावा दो अन्य लड़कों पर मारपीट कर अपहरण कर ले जाने का प्रयास बताया है.

मुजाहिद के अनुसार मेरे बेटे के दोस्त और पड़ोसी साहिल हुसैन ने बताया कि लक्की को कुछ लोग बिष्टुपुर से उठाकर ले जा रहें हैं. उसके बाद गैरेज गांव से पार्वती घाट होते हुए जाने के क्रम में अपहरणकर्ताओं को रोका और कहा कि मेरे बेटे को छोड़ दो. तब राज और दानिश ने कहा कि हमलोग लड़की पक्ष से आपके बेटे को पूछताछ के लिए मिलवाने ले रहे हैं. इसके बाद मुजाहिद ने कहा कि लक्की को छोड़ दो तब वे पूछताछ के नाम पर निखद गुल के पिता जमशेदपुर गुल के पास पंक्षी मुहल्ला, पुरानी बस्ती‌ रोड ले गए. उस समय वहां लड़की के चाचा और जमशेद गुल के चचेरे भाई सरताज गुल सहित परिवार के अन्य लोगों ने मुजाहिद हुसैन की सामूहिक पिटाई कर दी.

मारपीट के क्रम में उसने थाना को फोन करके सूचना दिया लेकिन पुलिस के आने के बावजूद मुजाहिद और उसके बेटे लक्की के साथ मारपीट होती रही.किसी तरह पुलिस घायल हुए बाप-बेटे को लेकर थाना आई लेकिन पुलिस ने लड़की पक्ष के खिलाफ मामला दर्ज नहीं किया और न ही इंज्यूरी काट कर दिया गया जबकि इसकी लिखित शिकायत भी की गई थी. मुजाहिद ने सिटी एसपी को अपने लापता बेटे और अपने परिवार की सुरक्षा की गुहार लगाई है जिस पर एसपी द्वारा डीएसपी तौकिर आलम को मामले की जांच कर कार्रवाई करने का आदेश दिया है.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर