फतेह लाइव, रिपोर्टर.
जमशेदपुर जिला बार संघ के अधिवक्ता कृष्ण कुमार भारद्वाज का आकस्मिक निधन शनिवार क़ो हो गया था. रविवार को उनका अंतिम संस्कार शिव घाट जुगसलाई में किया गया.
इस दुख की घड़ी में उन्हें श्रद्धांजलि देने जमशेदपुर जिला बार संघ के अध्यक्ष रतिंद्र नाथ दास, उपाध्यक्ष बलाई पांडा, महासचिव कुमार राजेश रंजन, संयुक्त सचिव विनीता सिंह, संजीव रंजन बरियार, कार्यकारिणी सदस्य अभय कुमार सिंह, उनके साथ अधिवक्ता पूर्व कार्यकारणीय सदस्य अक्षय कुमार झा, अधिवक्ता मिथिलेश सिंह, परमजीत कुमार श्रीवास्तव, विनोद कुमार मिश्रा, अमित कुमार, संजीव कुमार झा, हेमंत कुमार, रमेश प्रसाद आये. परिवार को सांत्वना दी गई.
स्व. अधिवक्ता कृष्ण कुमार भारद्वाज की दिवंगत आत्मा के सम्मान में जमशेदपुर जिला बार संघ के सभी अधिवक्ता सोमवार को द्वितीय पाली में अपने आप को न्यायिक कार्य से अलग रखेंगे.




