नई संगठनात्मक जिम्मेदारी पर सम्मान समारोह, शिक्षा की गुणवत्ता एवं शैक्षणिक वातावरण पर हुई महत्वपूर्ण चर्चा

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

सी.पी. समिति विद्यालय प्रबंधन समिति द्वारा विद्यालय के अध्यक्ष एवं भाजपा पूर्वी सिंहभूम के नव-नियुक्त जिला प्रभारी दिनेश कुमार के सम्मान में विद्यालय सभागार में एक भव्य अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। विद्यालय परिवार के सदस्यों ने उन्हें बुके, शॉल एवं मिठाई भेंट कर सम्मानित किया तथा नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम में विद्यालय के संरक्षक खेमलाल चौधरी, प्रभारी प्रधानाध्यापक अमित कुमार सिंह सहित प्रबंधन समिति के सभी सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के महासचिव परमानंद कौशल ने किया।

इस अवसर पर ग्रीष्मावकाश के पश्चात विद्यालय के पुनः संचालन, विद्यार्थियों के स्वागत, बेहतर शैक्षणिक वातावरण के निर्माण तथा शिक्षा की गुणवत्ता को और अधिक सुदृढ़ बनाने के विषय पर विस्तृत चर्चा की गई। विद्यालय के सर्वांगीण विकास एवं अनुशासित शैक्षणिक माहौल को लेकर कई महत्वपूर्ण सुझावों पर विचार-विमर्श हुआ।

अपने संबोधन में दिनेश कुमार ने शिक्षा के महत्व, विद्यालय की प्रगति तथा विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही समाज और राष्ट्र निर्माण का सबसे सशक्त माध्यम है तथा विद्यालय परिवार के सहयोग से संस्था को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का प्रयास निरंतर जारी रहेगा। उन्होंने विद्यालय परिवार द्वारा दिए गए सम्मान के लिए सभी सदस्यों के प्रति आभार भी व्यक्त किया।

कार्यक्रम में उपस्थित सदस्यों ने श्री दिनेश कुमार को भाजपा द्वारा पूर्वी सिंहभूम जिला प्रभारी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपे जाने को विद्यालय परिवार के लिए गर्व का विषय बताते हुए उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से जगदेव साहू, सालिक दास देवांगन, जैसेप लाल देवांगन, रामनरेश साहू, बीरेन्द्र कुमार, रेमन कुमार, अजय साहू, संतोष कुमार, धनेश्वर प्रसाद, खेमलाल साहू, छगन लाल, हेमंत कुमार साहू, दिनेश कुमार साहू, संदीप कुमार, पुष्पेंद्र कुमार, आकाश साहू, त्रिवेणी कुमार, सत्येंद्र साहू, शिव कुमार सहित विद्यालय प्रबंधन समिति के अनेक सदस्य उपस्थित थे।

अंत में सभी सदस्यों ने दिनेश कुमार को नई जिम्मेदारी के लिए पुनः शुभकामनाएं देते हुए विद्यालय एवं समाज के विकास में उनके निरंतर योगदान की कामना की।

Share.
© 2026 (ਫਤਿਹ ਲਾਈਵ) FatehLive.com. Designed by Forever Infotech.
Exit mobile version