Jamshedpur Crime : सीतारामडेरा में नाबालिग से दुष्कर्म, आरोपी को जेल, इधर बागबेड़ा में कुल्हाड़ी से घायल युवक की मौत, छोटा भाई गिरफ्तार, अंदर एक क्लिक में पढ़ें ये दोनों खबरें

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

जमशेदपुर में सीतारामडेरा थाना अंतर्गत भुंइयाडीह निवासी 16 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। इस संबंध में पीड़िता के बयान पर सीतारामडेरा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। इधर, प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर मंगलवार को जेल भेज दिया है।

जानकारी देते हुए थाना प्रभारी निरंजन कुमार ने बताया कि पीड़िता के अनुसार आरोपी बस्ती का ही रहने वाला है। वह एक माह से दुष्कर्म कर रहा है। विरोध करने पर आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी जिस कारण उसने घर में यह बात नहीं बताई। इसी का फायदा उठाते हुए आरोपी उसके साथ दुष्कर्म करता आ रहा था। सोमवार को पीड़िता के परिजनों ने उसे पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। मंगलवार को आरोपी को जेल भेज दिया गया है वहीं पीड़िता के मेडिकल कराने की प्रक्रिया जारी है।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

बागबेड़ा के कांचा गांव में छोटे ने बड़े भाई को कुल्हाड़ी मारी, मौत 

दूसरी ओर, बागबेड़ा थाना अंतर्गत कांचा गांव में विवाद के बाद छोटे भाई ने बड़े भाई पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। इस घटना में शेरू मार्डी (32) की मंगलवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी मनीष मार्डी को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी देते हुए बागबेड़ा थाना प्रभारी गोपाल कृष्ण यादव ने बताया कि मृतक और आरोपी दोनों सगे भाई है। आरोपी मनीष अकसर नशे की हालत में घर वालों की पिटाई कर देता था। सोमवार रात भी मनीष ने अपने मां की पिटाई की। बड़े भाई शेरू ने जब इसका विरोध किया तो मनीष और शेरू के बीच हाथापाई शुरु हो गई। इसी दौरान मनीष ने कुल्हाड़ी से शेरू पर वार करना शुरु कर दिया, जिससे शेरू गंभीर रुप से घायल हो गया।

घटना के बाद शेरू को इलाज के लिए एमजीएम में भर्ती कराया गया था। मंगलवार को उसे बेहतर इलाज के लिए रांची के रिम्स ले जाया जा रहा था. इसी दौरान उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि मंगलवार को आरोपी मनीष को जेल भेज दिया गया है वहीं घटना में प्रयुक्त कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली गई है।

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें