WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur Crime Diary : आजादनगर स्वर्णरेखा नदी में युवक का तैरता शव देख मची सनसनी समेत अपराध की तीन खबरें पढ़ें एक क्लिक में

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

जमशेदपुर के आजादनगर थाना अंतर्गत चाणक्यपुरी छठ घाट पर स्वर्णरेखा नदी में गुरुवार देर शाम एक युवक का शव तैरता पाया गया। शव पानी में उल्टा पड़ा था। शव को देख स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।

इधर, सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। रात होने की वजह से पुलिस शव को नदी से बाहर नहीं निकाल पाई है। स्थानीय लोगों ने बताया कि वे लोग नदी के किनारे आग ताप रहे थे। इसी बीच उनकी नजर शव पर पड़ी। शव नदी में उल्टा पड़ा था। उनलोगों ने ही पुलिस को सूचना दी है।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

आशंका जताई जा रही है कि शव कहीं और से बहकर आया होगा। शव को नदी से निकालने के बाद ही पता चल पाएगा की युवक की हत्या हुई है या फिर डूबने से उसकी मौत हुई है।

सोनारी : किशोरी से दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार

जमशेदपुर के सोनारी थाना अंतर्गत खूंटाडीह में 10 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म करने के आरोपी दीपक मछुआ को गुरुवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। घटना मंगलवार देर रात की है। बुधवार को पुलिस ने बच्ची का मेडिकल करवाया था।

परिजनों ने बताया था कि मंगलवार रात को बच्ची पड़ोस में खेलकर घर आई थी। बच्ची के पैंट का बटन खुला था, वह बटन लगाने गयी तो देखा कि उसके डायपर में खून का दाग है. इसके बाद वह आरोपी से पूछताछ करने लगी और बच्ची को लेकर एमजीएम अस्पताल पहुंची जहां डॉक्टरों ने अनहोनी की बात बताई। इसके बाद पुलिस में इसकी शिकायत की।

सोनारी में युवक ने घर में लगाई फांसी

जमशेदपुर के सोनारी थाना अंतर्गत कुम्हार पड़ा सिनेमा मैदान के पास रहने वाले नंदकिशोर (40) ने गुरुवार की सुबह अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। नंद किशोर अविवाहित था और लंबे समय से शराब का आदि था।

परिजनों ने बताया कि वह बीते कुछ दिनों से बीमार चल रहा था। बुधवार को वह रात 8 बजे खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने चला गया। गुरुवार सुबह जब उसके भाई ने दरवाजा खटखटाया तो अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से दरवाजा तोड़ा गया तो नंद किशोर गमछे के सहारे पाइप से लटका मिला। घटना की जानकारी मिलने पर सोनारी थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजवाया।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर