Jamshedpur Crime : सोनारी में कांग्रेस महिला प्रदेश उपाध्यक्ष पुनीता चौधरी के घर से 10 लाख की संपत्ति चोरी

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

शहर के सोनारी थाना क्षेत्र के आदर्श नगर फेज–4 में एक बार फिर चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है. चोरों ने झारखंड कांग्रेस महिला प्रदेश उपाध्यक्ष पुनीता चौधरी के घर को निशाना बनाते हुए करीब 9 से 10 लाख रुपये मूल्य के जेवरात और नकद पर हाथ साफ कर दिया. पूरी वारदात घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसकी मदद से पुलिस जांच में जुटी है.

जानकारी के मुताबिक, चोरों ने बड़ी सावधानी से घर का ताला तोड़कर अलमारी खंगाल डाली और कीमती सामान लेकर फरार हो गए. घटना की सूचना मिलते ही सोनारी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की.

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

बताया जा रहा है कि पुनीता चौधरी पिछले एक सप्ताह से अस्पताल में भर्ती हैं और परिवार के सदस्य उनके इलाज में व्यस्त थे. इसी दौरान चोरों ने खाली घर का फायदा उठाया.

गौरतलब है कि पिछले सप्ताह सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के विजया गार्डन में भी करीब 15 लाख रुपये की चोरी हुई थी, जिसका अब तक खुलासा नहीं हो सका है. अब सोनारी में फिर से हुई यह चोरी पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर रही है.

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें