फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

जमशेदपुर के सीतारामडेरा थाना अंतर्गत छायानगर सामुदायिक भवन में मंगलवार रात फायरिंग की घटना सामने आई है। इस घटना में बस्ती के ही नंदू लोहार और सन्नी पुष्टि घायल हो गए। घटना के बाद दोनों को परिजनों ने इलाज के लिए टीएमएच में भर्ती कराया गया जहां सन्नी की स्थिति गंभीर बनी हुई है। सन्नी को दोनों हाथ में गोलियां लगी है जबकि नंदू पर धारदार हथियार से हमला किया गया है।

सूचना पाकर डीएसपी मुख्यालय 1 भोला प्रसाद, इलाके के थाना प्रभारी आनंद मिश्रा मौके पर पहुंचे और जांच में जुट गए। घटना स्थल से पुलिस ने दो जिंदा गोलियां भी बरामद की है। परिजनों ने बस्ती के ही करण यादव, चंदन यादव, शुरू भुइयां, आजाद भुइयां, पाल भुइयां और संजय समेत अन्य पर आरोप लगाया है।

रामनवमी में हुई थी मारपीट, पुलिस ने नहीं की कार्रवाई

परिजनों ने बताया कि रामनवमी के दिन आरोपियों ने नंदू और सन्नी के साथ मारपीट की थी। इसकी शिकायत सीतारामडेरा थाने में भी की गई थी पर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। उस वक्त सभी ने जान से मारने की भी धमकी दी थी। आज नंदू लहूलुहान अवस्था में भागता हुआ आया और घटना की जानकारी दी।

इसके बाद उसे इलाज के लिए टीएमएच में भर्ती कराया गया। इधर मामले को लेकर डीएसपी भोला प्रसाद ने बताया कि घटना के बाद कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है। पुराने विवाद को लेकर भी जांच की जा रही है।

Share.
© 2026 (ਫਤਿਹ ਲਾਈਵ) FatehLive.com. Designed by Forever Infotech.
Exit mobile version