Jamshedpur : प्रेमचंद जी का निधन वंचित समाज का नुकसान : सुधीर कुमार पप्पू

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

जमशेदपुर के समाजवादी चिंतक एवं वरीय अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू ने फ्री लीगल एड कमेटी के अध्यक्ष प्रेमचंद के निधन को वंचित और महिला वर्ग के लिए बड़ा नुकसान बताया है।

पप्पू के अनुसार फ्री लीगल एड कमेटी के तहत संयुक्त पूर्वी सिंहभूम जिले के सुदूर गांव में लोगों को न्याय सुलभ करवाया और इतना ही नहीं ग्रामीणों को स्वराज तथा स्वरोजगार सहकारिता का पाठ पढ़ाया।
इलाके की सबसे बड़ी सामाजिक बुराई डायन प्रथा के खात्मे के लिए अपना जीवन होम कर दिया।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

प्रेमचंद जी नागरिक अधिकार और स्वतंत्रता के प्रबल समर्थक थे और जेपी आंदोलन के दौरान समाज से एक बार जो जुड़े तो उन्होंने अपने घर परिवार को छोड़ दिया और विवाह भी नहीं किया।

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें