फतेह लाइव, रिपोर्टर
जमशेदपुर में इन दिनों अपराध का ग्राफ बढ़ता ही जा रहा है. बीते एक हफ्तों में ही कई फायरिंग और लूट की घटनाएं हो चुकी है. ताजा मामला साकची थाना क्षेत्र का है जहां दिल्ली दरबार ज्वेलर्स में ग्राहक बनकर आया युवक अचानक लुटेरा बन गया और उसने महिला कर्मचारी को आंखों में मिर्च पाउडर फेंक गहनों की लूट की और मौके एस फरार हो गया. इस संबंध में साकची थाना में शिकायत की गई. शिकायत पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई.
मामले को लेकर संचालक मो सरीम ने बताया कि महिला कर्मचारी रीना काउंटर पर थी. इसी बीच एक युवक ग्राहक बनकर पहुंचा और महिला कर्मचारी से गहने दिखाने की बात कहने लगा. महिला कर्मचारी उसे गहने दिखाई रही थी. इसी बीच युवक ने अपने पॉकेट से मिर्च पाउडर निकालकर महिला कर्मचारी पर फेंका और चेन और अंगूठी लेकर भागने लगा. इतने में महिला कर्मचारियों ने शोर मचाया तो मॉल के लोगों ने युवक को पकड़ने का प्रयास किया. इतने में वह पॉकेट से चाकू निकालकर लोगों को डराया धमकाया और उसके बाद वह फरार हो गया. यह पूरी घटना दुकान के सीसीटीवी कैमरे में कैद है. संचालक के अनुसार लुटेरा जो गहने लेकर गया उसकी कीमत 1.20 लाख रुपए है.
