WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : उपायुक्त ने सड़क सुरक्षा जागरूकता रथ को दिखाई हरी झंडी, राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह–2026 का शुभारंभ

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह–2026 के शुभारंभ के अवसर पर जिलेवासियों को यातायात नियमों एवं सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से समाहरणालय परिसर से उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी ने सड़क सुरक्षा जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मौके पर निदेशक एनईपी, विशिष्ट अनुभाजन पदाधिकारी, डीटीओ, एमवीआई व अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

इस अवसर पर उपायुक्त ने कहा कि जागरूकता रथ का मुख्य उद्देश्य आमजन को यातायात नियमों के पालन हेतु प्रेरित करना है। सड़क सुरक्षा माह के दौरान जिले भर में विविध जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, ताकि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके और जानमाल की क्षति को रोका जा सके। सरकार द्वारा सड़क सुरक्षा को लेकर निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं, जिनका लाभ तभी संभव है जब नागरिक स्वयं नियमों का पालन करें। बता दें कि सड़क सुरक्षा माह के तहत रैली, नुक्कड़ नाटक, निबंध एवं क्विज प्रतियोगिता, सघन वाहन जांच सहित कई जागरूकता गतिविधियां संचालित की जाएंगी। इस अभियान में शिक्षा, स्वास्थ्य, पुलिस सहित विभिन्न विभागों की सहभागिता सुनिश्चित की जा रही है। ग्रामीण, शहरी एवं पंचायत स्तर पर विशेष रूप से स्कूल के बच्चों के बीच भी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, ताकि सड़क सुरक्षा अभियान से जन-जन को जोड़ा जा सके।

Gambhir Car Associate Motion Ads

जागरूकता रथ के माध्यम से यातायात नियमों के सही अनुपालन से संबंधित दिशा-निर्देशों का ऑडियो क्लिप के जरिए प्रचार-प्रसार किया जाएगा। यह रथ पूर्वी सिंहभम जिले के विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण कर लोगों को हेलमेट एवं सीट बेल्ट के उपयोग, दुपहिया वाहन पर दोनों सवारों के लिए हेलमेट की अनिवार्यता, नशे की हालत में वाहन न चलाने, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने तथा अनावश्यक ओवरटेक से बचने के लिए जागरूक करेगा। उपायुक्त ने नागरिकों से अपील की कि सड़क सुरक्षा को अपनी जिम्मेदारी समझें और यातायात नियमों का पालन कर स्वयं के साथ-साथ दूसरों की सुरक्षा सुनिश्चित करें।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर