WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : उपायुक्त ने 15वें वित्त एवं पीएम-अभिम योजना के तहत स्वास्थ्य क्षेत्र की योजनाओं की समीक्षा, पूर्ण करने के दिए निर्देश

SHARE:

  • स्वास्थ्य के आधारभूत ढांचे के निर्माण में तेजी लाने के लिए सभी संबंधित विभागों को सख्त निर्देश

फतेह लाइव, रिपोर्टर

समाहरणालय सभागार, जमशेदपुर में उपायुक्त अनन्य मित्तल की अध्यक्षता में पीएम-अभिम (प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत आधारभूत संरचना निर्माण मिशन) योजना और 15वें वित्त से स्वास्थ्य क्षेत्र में चल रहे निर्माण कार्यों की समीक्षा की गई. बैठक में उप विकास आयुक्त अनिकेत सचान, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मृत्युंजय धावड़िया और अन्य विभागीय अधिकारियों ने भाग लिया. बैठक में स्वास्थ्य उपकेंद्रों और बीपीएचयू (ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट) के निर्माण कार्यों की समीक्षा की गई. वित्तीय वर्ष 2021-22 और 2022-23 में 52 स्वास्थ्य उपकेंद्रों की स्वीकृति दी गई, जिनमें से 29 पूर्ण हो चुके हैं, जबकि 26 का हैंडओवर किया जा चुका है और 3 योजनाएं हैंडओवर की प्रक्रिया में हैं.
इसे भी पढ़ें Giridih : आचार्यों की सेवानिवृत्ति पर विद्यालय परिवार ने उन्हें सम्मानित किया और दी शुभकामनाएँ

लंबित योजनाओं के कार्य में तेजी लाने के दिए गए निर्देश

बैठक के दौरान पीएम-अभिम और 15वें वित्त से स्वास्थ्य क्षेत्र में चल रहे कार्यों की प्रगति पर चर्चा की गई. बताया गया कि जिले में कुल 8 बीपीएचयू योजनाएं स्वीकृत हैं, जिनमें से सात योजनाओं पर कार्य चल रहा है और 1 योजना का शिलान्यास अभी किया जाना बाकी है. इन योजनाओं के तहत पोटका, बहरागोड़ा, घाटशिला, हल्दीपोखर, चाकुलिया, गोलमुरी, जुगसलाई और धालभूमगढ़ में सीएचसी और पीएचसी का निर्माण कार्य कराया जा रहा है. साथ ही, पटमदा के लवजोरा में स्वीकृत पीएचसी का शिलान्यास जल्द कराने के निर्देश दिए गए.

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

इसे भी पढ़ें Jamshedpur : जनता दल(यू) के जिला अध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव ने हाई कोर्ट के फैसले का किया स्वागत

निर्माण कार्यों में समन्वय की कमी पर जताई चिंता

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने कार्यों की समीक्षा करते हुए बताया कि कई योजनाओं में जमीन की उपलब्धता और विभागीय समन्वय के अभाव की वजह से निर्माण कार्यों में देरी हो रही है. इस पर जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त श्री मित्तल ने सख्त निर्देश दिए कि इन समस्याओं को जल्द से जल्द हल किया जाए, ताकि योजनाओं का कार्य समय से पूरा हो सके. बैठक में शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य उपकेंद्रों, आयुष्मान आरोग्य मंदिरों, और अन्य आधारभूत ढांचे के निर्माण की भी समीक्षा की गई.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर