Jamshedpur : उपायुक्त ने छठ घाटों का किया निरीक्षण, श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा को लेकर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

आस्था का महापर्व छठ को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह से सक्रिय एवं सतर्क है। इसी क्रम में जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने जमशेदपुर शहरी क्षेत्र के प्रमुख छठ घाटों का निरीक्षण कर नगर निकायों द्वारा उपलब्ध कराए जा रहे सुविधाओं का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने घाटों की सफाई व्यवस्था, विद्युत, बैरिकेडिंग, पेयजल, सुरक्षा एवं यातायात नियंत्रण की व्यवस्थाओं की समीक्षा की।

उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी घाटों पर सुरक्षा, स्वच्छता और सुविधा की व्यवस्था सर्वोच्च प्राथमिकता पर सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि छठ व्रतियों एवं श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी सम्बन्धित विभाग आपसी समन्वय बनाकर कार्य करें। उन्होंने नगर निकाय, बिजली विभाग, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग तथा जिला आपदा प्रबंधन शाखा के पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि छठ घाटों तक जाने वाले रास्तों की समुचित साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, एम्बुलेंस और गोताखोरों की टीम तैनात रखें।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

ड्रोन कैमरों के माध्यम से भीड़भाड़ वाले घाटों की निगरानी के साथ ही, महिलाओं की सुरक्षा को लेकर महिला पुलिस बल तैनात रहे। छठ घाटों पर वाहनों की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए यातायात पुलिस द्वारा पूर्व से ही पार्किंग स्थल चिन्हित किया गया, प्रतिनियुक्त दण्डाधिकारी और पुलिस पदाधिकारी यह सुनिश्चित करें कि श्रद्धालुओं को आसानी से आवागमन की सुविधा मिल सके।

उपायुक्त ने सभी नागरिकों से अपील की कि छठ पर्व के दौरान प्रशासनिक व्यवस्था में सहयोग करें, निर्धारित घाटों पर ही पूजा-अर्चना करें, नदी किनारे असुरक्षित स्थल पर जाने से बचें। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन पूरी तत्परता से कार्य कर रहा है ताकि श्रद्धा और सुरक्षा के साथ छठ महापर्व सम्पन्न हो।

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें