Breaking News
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने जागृति टीम की महिला उद्यमियों से की मुलाकात, कहा – उद्यमशीलता सामाजिक बदलाव का सशक्त माध्यम

SHARE:

झारखंड एक्सपोजर विजिट पर आई पूर्वांचल की महिलाओं ने साझा किए अनुभव, उपायुक्त ने किया सम्मानित

फतेह लाइव, रिपोर्टर

पूर्वी सिंहभूम जिले के समाहरणालय सभागार में उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने जागृति सेवा संस्थान, पूर्वांचल की 12 सदस्यीय महिला उद्यमी टीम से मुलाकात की. यह टीम टेली शक्ति कार्यक्रम के अंतर्गत जिले के एक्सपोजर विजिट पर आई हुई थी, जिसमें 8 ग्रामीण महिला उद्यमियों के साथ बैंकिंग कॉरेस्पॉन्डेंट (BC), BC सखी एवं CSC संचालक शामिल थीं. महिलाओं ने उपायुक्त के साथ झारखंड यात्रा के दौरान मिले अनुभव साझा किए, विशेषकर गुमला जिले की यात्रा, जहां श्री सत्यार्थी के कार्यकाल में आरंभ की गई ‘गुमला हाट’, ‘रागी मिशन’ और ‘दीदी कैफे’ जैसी पहलों से उन्हें प्रेरणा मिली. उपायुक्त ने कहा कि उद्यमशीलता केवल व्यवसाय नहीं, बल्कि सामाजिक-आर्थिक परिवर्तन का औजार है. उन्होंने अनुभव साझा करने और एक-दूसरे से सीखने के महत्व पर बल दिया.

Gambhir Car Associate Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

सम्मान और संवाद से बढ़ेगा महिला उद्यमिता का आत्मविश्वास

उपायुक्त ने इस अवसर पर पूर्वांचल से आई महिला उद्यमियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं. उन्होंने कहा कि पूर्वी सिंहभूम की सखी दीदियों और पूर्वांचल की महिला उद्यमियों के अनुभवों का आदान-प्रदान आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक सशक्त कदम है. इस संवाद में जिले के उत्कृष्ठ कार्य कर रही BC, BC सखी और CSC संचालकों ने भी भाग लिया और अपने अनुभव साझा किए. कार्यक्रम में JSLPS के डीपीएम सुजीत बारी, एलडीएम संजीव कुमार, रमेश कुमार, अखिलेश राय समेत अन्य अधिकारी व प्रतिभागी उपस्थित थे.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर