Jamshedpur : उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला खनन टास्क फोर्स की बैठक, अवैध खनन के विरूद्ध सख्ती के दिए निर्देश

SHARE:

बैठक से अनुपस्थित रहने पर कारखाना निरीक्षक को किया गया शो-कॉज

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

समाहरणालय सभागार, जमशेदपुर में जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त अनन्य मित्तल की अध्यक्षता में जिला खनन टास्क फोर्स की मासिक बैठक आहूत की गई। उपायुक्त ने अवैध खनन की गतिविधियों की समीक्षा करते हुए खनन माफियाओं पर नकेल कसने और प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होने कहा कि खनन टास्क फोर्स अपने सूचना तंत्र को मजबूत करें, जिले में सघन चेकिंग अभियान चलाएं और संबंधित विभाग जैसे खनन, वन, परिवहन, प्रदूषण, कारखाना, पुलिस के एक्ट के तहत समेकित कार्रवाई करें। उन्होंने कहा कि एकल विभागीय कार्रवाई से अवैध खनन और परिवहन पर अंकुश लगाना संभव नहीं है, ऐसे में जरूरी है कि अवैध खनन, परिवहन में लिप्त वाहनों, माफिया पर सभी सुसंगत धाराओं के तहत कार्रवाई करें।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

अवैध खनन- परिवहन के मामले में तत्काल एफआईआर हो, जप्त बालू की तय समयावधि में निलामी करें, सूचनातंत्र मजबूत करें : उपायुक्त

जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त द्वारा अनुमंडल पदाधिकारी धालभूम एवं घाटशिला को अपने-अपने अनुमंडल अंतर्गत अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण के रोकथाम हेतु अंचल अधिकारियों के द्वारा की गई कारवाई की समीक्षा करने का निर्देश दिया गया। जिला परिवहन पदाधिकारी एवं एमवीआई को उनके द्वारा की गई कार्रवाई से संबंधित प्रतिवेदन विहित प्रपत्र में माहवार समर्पित करने हेतु निर्देशित किया गया। बहरागोड़ा अंचल अंतर्गत बनकटा बालू घाट के संचालन पर विस्तृत चर्चा की गई, जिसमें C.T.O हेतु लंबित आवेदन के संबंध में प्रदूषण विभाग के पदाधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।

*अवैध ईंट भट्ठों को चिन्हित कर कार्रवाई करें*

बैठक में गत माह में अंचलवार अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरूद्ध कार्रवाई की विस्तारपूर्वक समीक्षा की गई। जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त ने टास्क फोर्स के सभी इंफोर्समेंट एजेंसी को निदेशित किया कि अवैध खनन- परिवहन के मामले में तत्काल एफआईआर करें, सभी पदाधिकारी इसके लिए सक्षम हैं। साथ ही उन्होने विभिन्न अंचल क्षेत्रों में जप्त बालू खनिज को जल्द से जल्द पूरी प्रक्रिया का पालन करते हुए निलामी करने का निदेश दिया। सभी थाना प्रभारियों को निदेशित किया गया कि सीओ, डीएमओ, खनन निरीक्षक या अन्य किसी भी पदाधिकारी स्तर से अवैध खनन, परिवहन की सूचना मिलती हो तो तत्काल टीम गठित करते हुए कार्रवाई सुनिश्चित करें एवं एफआईआर करें। साथ ही प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को जिले में अवैध रूप से संचालित ईंट भट्ठों को चिन्हित कर कार्रवाई का निदेश दिया गया।

जिला दण्डाधिकारी उपायुक्त द्वारा खनन टास्क फोर्स को सूचनातंत्र मजबूत करने एवं मॉनिटरिंग मैकेनिज्म को दुरुस्त करने का निदेश दिया गया। उन्होने कहा कि अवैध कारोबारियों के मॉडस ऑपरेंडी को समझें और विधि सम्मत कार्रवाई करें। बिना किसी पूर्व सूचना के बैठक से अनुपस्थित रहने पर कारखाना निरीक्षक को शो-कॉज करने का निदेश दिया गया ।

वन प्रमंडल पदाधिकारी सबा आलम अंसारी, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर अनिकेत सचान, एसडीएम शताब्दी मजूमदार, एडीसी भगीरथ प्रसाद, डीएमओ सतीश नायक, एमवीआई सूरज हेम्ब्रम समेत अन्य संबंधित पदाधिकारी बैठक में उपस्थित रहे। वहीं रूरल एसपी ऋषभ गर्ग, सिटी एसपी कुमार शिवाशीष, सीओ, डीएसपी, थाना प्रभारी ऑनलाइन बैठक से जुड़े।

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें