Breaking News
Jamshedpur : साकची के बोधी मैदान में 17-18 अक्टूबर को सजेगा डांडिया उत्सव, सेलिब्रिटी आर्टिस्ट आस्था सिंह होंगी आकर्षण Jamshedpur : साक्ष्य के अभाव में विक्की ठाकुर और सौरभ झा बरी, अधिवक्ता अमित कुमार सिंह ने की पैरवी Jamshedpur : बिरसानगर में हथियारों की खरीद-बिक्री का खुलासा, तीन नाबालिग समेत चार गिरफ्तार Jamshedpur : जमशेदपुर के तीन थानों में नए थाना प्रभारी नियुक्त, फागुनी पासवान को सीतारामडेरा की कमान Jamshedpur : तिलक पुस्तकालय में हिंसा लोकतंत्र पर कलंक, नवरात्र में महिला शक्ति पर हमला कर कांग्रेस ने नारी सम्मान का अपमान किया : कुलवंत सिंह बंटी BIT Sindri : उड़ान फेलोशिप 2026 में 24 टीमों ने पेश किए नवाचार के प्रस्ताव, चयनित विद्यार्थियों को 10 महीने तक मिलेगी आर्थिक सहायता
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : डीबीएमएस कॉलेज में याद किये गए डॉ राजेंद्र बाबू, अंग्रेजी भाषा में जीवनी पर डाला गया प्रकाश

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

एनएसएस इकाई एवं डीबीएमएस कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन के द्वारा ” डॉ राजेंद्र प्रसाद जयंती तथा एन.एस.एस इकाई एक परिचय कार्यक्रम” का आयोजन बड़े हर्षोल्लास के साथ बहुउद्देशीय हॉल में किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ हुई, जिसके द्वारा ज्ञान, सद्भावना और राष्ट्रसेवा की भावना को प्रज्वलित किया गया।

महाविद्यालय परिसर में भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद की जयंती तथा एन.एस.एस इकाई एक परिचय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन नीलू कुमारी और परिमल पाल ने संयुक्त रूप से किया।

Gambhir Car Associate Motion Ads

कार्यक्रम की शुरुआत पूजा कुमारी द्वारा प्रेरणादायक हिंदी भाषण से हुई, जिसके बाद नेहा कुमारी ने अंग्रेज़ी भाषण प्रस्तुत कर डॉ. राजेंद्र प्रसाद के जीवन और योगदान पर प्रकाश डाला। इसके उपरांत सृष्टि कुमारी और मुस्कान कुमारी द्वारा महान व्यक्तित्व पर आधारित एक डॉक्यूमेंट्री प्रस्तुत की गई, जिसे उपस्थित सभी विद्यार्थियों ने सराहा।

इसके बाद रूपा कुमारी ने भावपूर्ण हिंदी कविता प्रस्तुत की।सेमेस्टर-2 के विद्यार्थियों द्वारा एन.एस.एस लक्ष्य गीत सामूहिक रूप से गाया गया।
कार्यक्रम के दूसरे चरण में एलिसा और इंशा ने एन.एस.एस का परिचय और उसके उद्देश्यों पर विस्तृत जानकारी दी। इसके बाद रोहित पोद्दार ने एन.एस.एस कुरुक्षेत्र कैंप के अपने अनुभवों को छात्रों के साथ साझा किया, जो अत्यंत प्रेरणादायक रहा।

डाॅ जूही समर्पिता प्राचार्य ने देश के प्रथम राष्ट्रपति के जीवन से संबंधित कई रोचक घटनाओं को उद्धृत करते हुए सादा जीवन और उच्च विचार के लिए प्रेरित किया. इसी के साथ सफल कार्यक्रम के समापन के बाद धन्यवाद ज्ञापन बेबी रानी जाना ने किया। अंत में राष्ट्रीय गान के साथ कार्यक्रम की समाप्ति हुई। कार्यक्रम की रुपरेखा एन.एस.एस इकाई की प्रोग्राम ऑफिसर पूनम कुमारी ने तैयार की।

कार्यक्रम को सफल बनाने में कॉलेज की सचिव श्रीप्रिया धर्मराजन, सह सचिव सुधा दिलीप, प्राचार्या डॉ. जूही समर्पिता उप प्राचार्या डॉ. मोनिका उप्पल एवं शिक्षक गण के साथ ही सहायक सहकर्मी ने अपने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर