फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

जमशेदपुर के बर्मामाइंस कैलाश नगर के रहने वाले सुदामा ठाकुर को ब्रह्मनंदम में इलाज के दौरान इसकी जानकारी मिली कि उनके हार्ट के तीन ब्लॉकेज है, जिन्हें ओपन हार्ट सर्जरी के द्वारा ठीक किया जा सकता है, जिसमें लाखों रुपए खर्च है. गरीब परिवार जो किसी तरह परिवार का पालन पोषण कर रहा था, इसमें सक्षम नहीं था. कई जगह पैरवी किया पर निराशा हाथ लगी.

इस दौरान उसके भाई सुजीत ठाकुर को भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य किसान मोर्चा सह सैल्यूट तिरंगा झारखंड प्रदेश के कार्यकारी अध्यक्ष रवि शंकर तिवारी से संपर्क हुई. उन्होंने सारी बाते बताई जिसके बाद तिवारी ने ब्रह्मानंद हॉस्पिटल तामोलिय से संपर्क कर वहां की मैनेजमेंट से बात कर 28 फरवरी को भर्ती कराया.

2 मार्च को ब्रह्मानंद हॉस्पिटल के विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ परवेज आलम के द्वारा सुदामा ठाकुर के दिल का सफल ऑपरेशन निशुल्क किया गया. इसके बाद डॉक्टरों ने सुदामा को ओबजर्बेशन में रखा गया.
5 मार्च गुरुवार को हॉस्पिटल द्वारा सफल ऑपरेशन कर छुट्टी दी गई.
सुदामा ठाकुर के सफल ऑपरेशन पर परिवार के आंखो में खुशी के आंसू थे.

इसके लिए परिवार ने भाजपा नेता एवं सैल्यूट तिरंगा झारखंड प्रदेश के कार्यकारी अध्यक्ष रवि शंकर तिवारी एवम ब्रह्मानंद हॉस्पिटल मैनेजमेंट का आभार जताया है. तिवारी ने ब्रह्मानन्द हॉस्पिटल मैनेजमेंट एवम डॉ परवेज आलम का आभार जताया है. उन्होंने बताया की उनके द्वारा लगातार निशुल्क स्वास्थ्य शिविर झारखंड के बड़े हॉस्पिटल एवम उनके बिशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा आयोजित किया जाता है, ताकि अंतिम व्यक्ति तक इसका लाभ पहुंचाया जा सके.

Share.
© 2026 (ਫਤਿਹ ਲਾਈਵ) FatehLive.com. Designed by Forever Infotech.
Exit mobile version