WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन ने ध्वजारोहण कार्यक्रम का किया भव्य आयोजन

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

आज़ादी के 78वें वर्षगांठ के अवसर पर पूर्वी सिंहभूम ज़िला मारवाड़ी सम्मेलन के तत्वावधान में भारत ट्रांसपोर्ट, काशीडीह के निकट एक गरिमामय ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठजन, नारी शक्ति विंग, युवा साथी, बच्चे और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

पूर्वी सिंहभूम ज़िला मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष मुकेश मित्तल ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया जिसके बाद राष्ट्र गान हुआ। तिरंगे के लहराते ही वातावरण “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” के नारों से गूंज उठा।

Gambhir Car Associate Motion Ads

अपने संबोधन में मुकेश मित्तल ने कहा “यह दिन हमें उन वीर शहीदों के बलिदान की याद दिलाता है, जिन्होंने अपने प्राणों की आहुति देकर हमें स्वतंत्रता दिलाई। आज़ादी को बनाए रखना और देश की प्रगति में योगदान देना हर नागरिक का कर्तव्य है। मुकेश मित्तल ने बताया कि मारवाड़ी सम्मेलन जो जाति एवं धर्म से परे संस्था है, उसमें भारतीय संविधान का एक छोटा सा दर्पण दिखता है।

हमें समाज में एकता, भाईचारा और सेवा भाव को और मज़बूत करना होगा। समाज में आ रही कटुता का असर हमारे निजी जीवन के रिश्तों पर भी प्रभाव डाल रहा है। समाज की एकता के लिए हम सबको थोड़ा-थोड़ा खुद में बदलाव लाने की आवश्यकता है। मुकेश मित्तल ने अमेरिका द्वारा भारतीय उत्पादों पर बढ़ाये गए टैरिफ के अवेज़ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वदेशी अपनाओ के नारे पर बल देते हुए कहा कि भारत में बन रहे सामानों यानी मेड इन इंडिया प्रोडक्ट्स को खरीदने का आह्नान किया।

कार्यक्रम को झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के उपाध्यक्ष नंदकिशोर अग्रवाल, मानगो शाखा अध्यक्ष लाला जोशी, मारवाड़ी समाज काशीडीह अध्यक्ष सुरेश अग्रवाल, कदमा शाखा अध्यक्ष पवन अग्रवाल, भालूबासा शाखा अध्यक्ष पंकज छावछरिया, टेल्को शाखा अध्यक्ष कैलाश अग्रवाल, गोलमुरी शाखा सचिव दीपक अग्रवाल, प्रांतीय विभागीय मंत्री धर्म चंद्र पोद्दार, नारी शक्ति विंग प्रभारी संगीता शर्मा, पवन खंडेलवाल एवं अनिता खंडेलवाल ने भी संबोधित किया। नवीन अग्रवाल ने देशभक्ति पर कविता पाठ किया। कार्यक्रम संचालन जिला महासचिव प्रदीप कुमार मिश्रा ने और धन्यवाद ज्ञापन जिला कोषाध्यक्ष विजय कुमार गोयल ने किया।

कार्यक्रम में मनोज चेतानी, नरेश खंडेलवाल, पवन अग्रवाल काशीडीह, संजय शर्मा, मुरारी अग्रवाल, कैलाश केवलका, बिनोद अग्रवाल, संतोष अग्रवाल, बिनोद खंडेलवाल, अरुण अग्रवाल, श्याम गोयल, विनीत मित्तल, मनोज माहेश्वरी, प्रमोद अग्रवाल, संजय शर्मा, निर्मल जालुका, जगन्नाथ जैन, शकुंतला अग्रवाल, राखी शर्मा, संतोष माहेश्वरी, अंशु अग्रवाल, ममता अग्रवाल, गंगा खेमका, उषा शर्मा एवं बच्चे उपस्थित रहे।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर