फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन द्वारा संगठन विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण पहल करते हुए मुसाबनी एवं गालूडीह में नई शाखाओं का विधिवत गठन किया गया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष मुकेश मित्तल द्वारा दोनों शाखाओं के नवमनोनीत पदाधिकारियों को माला पहनाकर उनका अभिनंदन किया गया।

मुसाबानी शाखा की नई टीम पर एक नजर

मुसाबनी शाखा में अध्यक्ष पद पर सुनील अग्रवाल, सचिव पद पर दीपक अग्रवाल एवं कोषाध्यक्ष पद पर राजीव अग्रवाल का मनोनयन किया गया। साथ ही पीतर चंद्र अग्रवाल (संरक्षक), पवन सिंघानिया (उपाध्यक्ष), सुभाष सिंघानिया, मनोज अग्रवाल, साकेत अग्रवाल, चंद्र प्रकाश शर्मा, शंभू अग्रवाल, सरिता अग्रवाल, रूपा अग्रवाल, रश्मि अग्रवाल एवं आकाश अग्रवाल को सदस्य के रूप में मनोनीत किया गया।

ये है गालूडीह शाखा की नई कमेटी

वहीं गालूडीह शाखा में अध्यक्ष पद पर श्रवण अग्रवाल, सचिव पद पर मनोज अग्रवाल एवं कोषाध्यक्ष पद पर अरुण अग्रवाल का मनोनयन किया गया। साथ ही श्यामसुंदर शर्मा को संरक्षक की जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके अतिरिक्त नरेश शर्मा, बजरंग अग्रवाल, गिरधारी झुनझुनवाला, प्रकाश झुनझुनवाला, बसंत अग्रवाल, अरुण एवं मनोज को सदस्य के रूप में मनोनीत किया गया।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष मुकेश मित्तल ने कहा कि मारवाड़ी सम्मेलन सदैव समाजहित, सेवा एवं संगठन की एकजुटता को सुदृढ़ करने के लिए कार्य करता रहा है। ग्रामीण क्षेत्र में नई शाखाओं के गठन से संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूती मिलेगी तथा सामाजिक एवं सेवा कार्यों को और गति प्राप्त होगी। कार्यक्रम में सम्मेलन के महासचिव प्रदीप मिश्रा, प्रांतीय संयुक्त महामंत्री बिमल अग्रवाल एवं जिला सचिव राकेश अग्रवाल सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।

Share.
© 2026 (ਫਤਿਹ ਲਾਈਵ) FatehLive.com. Designed by Forever Infotech.
Exit mobile version