Jamshedpur : सोशल मीडिया पर सोनारी व कदमा में तेंदुआ की मौजूदगी से सम्बंधी फेक वीडियो किया जा रहा वायरल, अफवाहों पर ध्यान नहीं दें, मस्त रहें, देखें – Video

SHARE:

भरतीय वन्यजीव संस्थान (WII) एवं वन विभाग के विशेषज्ञों की टीम ने जमशेदपुर में तेंदुआ के नहीं होने की पुष्टि की, किसी भी आकस्मिक परिस्थिति के लिए प्रशासन सतर्क

फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

जमशेदपुर शहरी क्षेत्र अन्तर्गत कदमा एवं सोनारी क्षेत्र में तेन्दुआ की मौजूदगी से जुड़ा फेक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया जा रहा है। पिछले दो दिनों में वन विभाग के विशेषज्ञों की टीम एवं भारतीय वन्य संस्थान के विशेषज्ञों ने जांचोंपरांत पाया कि यहां तेंदुआ की मौजूदगी के कोई निशान नहीं हैं। जिला प्रशासन सोशल मीडिया पर वायरल किये जा रहे फेक वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। आम जनता अपने दिनचर्या से संबंधित कार्यों का निष्पादन सुचारू रूप से कर सकते हैं। किसी भी जंगली जानवर को देखे जाने की स्थिति में या किसी प्रकार की सूचना के लिए वन विभाग पूर्ण रूप से सचेत एवं सतर्क है।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

किसी भी प्रकार की सूचना प्राप्त होने पर निम्न मोबाईल नंम्बर पर संपर्क कर जानकारी साझा कर सकते है :-

I. 8987790334 – वन प्रमंडल पदाधिकारी, जमशेदपुर

II. 9771283269- वन प्रक्षेत्र पदाधिकारी, मानगो वन प्रक्षेत्र

III. 18003456486- (हेल्पलाईन नम्बर) जमशेदपुर वन प्रमंडल कार्यालय.

 

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें