WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : राष्ट्रपिता की दुर्दर्शिता ने अंग्रेजों से भारत को आजादी दिलाई

SHARE:

जय जवान – जय किसान के नारा ने हमें मजबूत किया – आनन्द बिहारी दुबे

फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी के जयंती कार्यक्रम का आयोजन कांग्रेस कार्यालय तिलक पुस्तकालय बिष्टुपुर में जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे के अध्यक्षता में आयोजित की गई। जिलाध्यक्ष एवं वरिष्ठ नेता के द्वारा सर्वप्रथम महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया।

जिलाध्यक्ष ने संबोधित करते हुए कहा कि हमारे महान नेता महात्मा गांधी जी के कार्य एवं जीवनी हमारे जीवन में प्रासंगिक है, सत्य एवं अहिंसा के पुजारी ने अपने विचार धारा को भारत के अलावा सम्पूर्ण विश्व में स्थापित किया। आज के दिन सम्पूर्ण भारत में गांधी जी के विचार धारा को जन-जन तक पहुंचा कर भाईचारा मजबूत किया जा सकता है। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के नेतृत्व में स्वतंत्रता आंदोलन सफल हुई और भारत आजाद हुआ।

Gambhir Car Associate Motion Ads

हमारे महान स्वतंत्रता सेनानी लाल बहादुर शास्त्री के महान कार्यों को भी भुलाया नही जा सकता है। उन्होंने भारत के आजादी में अपना सर्वस्व निछावर करते हुए अंग्रेजों के यातनाओं को सहते हुए जेल यात्रा की, जब उन्होंने भारतवर्ष के प्रधानमंत्री के रूप में उन्होंने “जय जवान – जय किसान” का नारा देकर भारत को एक सूत्र में पिरोने का कार्य किया। ऐसे महान हस्ती, महान आत्मा को याद करते हुए, हम लोग उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित करते हैं।

आज भारत के माहौल को कुछ लोगों ने खराब कर दिया गया है। भाईचारा का माहौल बिगाड रहें है। इस माहौल को शांति एवं प्रेम मुहब्बत बनाए रखने के लिए महात्मा गांधी के विचार धारा ही सफल होंगे। कार्यक्रम का संचालन संजय सिंह आजाद उपाध्यक्ष ने किया।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे, प्रदेश सचिव राकेश तिवारी, रियाजुद्दीन खान, अवधेश सिंह, एल. बी. सिंह, अशोक सिंह, ब्रजेन्द्र तिवारी, शफीअहमद खान, बुद्धदेव गिरी, शाहनवाज खान, लालबाबू, रंजीत सिंह, संजय यादव, अतुल गुप्ता, अमित श्रीवास्तव, बिरेंद्र पाण्डेय, सुदर्शन तिवारी, अशोक सिंह क्रांतिकारी, अजय मंडल, रंजन सिंह, रामदास मेहता, मलखान दुबे, निखिल कुमार, इंतिखाब वास्ती, अमरजीत सिंह भाटिया, सावेज खान सहित कांग्रेसजन शामिल हुए।

पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर