WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : एफसी के खिलाडी़ सेमिनलेन डौंगेल ने इंस्टाग्राम पर गृहमंत्री अमित शाह के लिए लिखा अपशब्द, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने की कार्रवाई की मांग, विवाद बढ़ता देख खिलाड़ी ने पोस्ट किया डिलीट, मांगी माफी

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

जमशेदपुर एफसी की ओर से खेलने वाले मणिपुर के फुटबॉल खिलाड़ी ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के आशय में अपमानजनक कमेंट लिखा था जिसके बाद विरोध तेज़ हो गया। फुटबॉल खिलाड़ी सेमिनलेन डौंगेल ने मणिपुर हिंसा के संदर्भ में किये गये एक इंस्टाग्राम पोस्ट में देश के गृहमंत्री अमित शाह के लिए बेहद अमर्यादित और अपमानजनक शब्दों का प्रयोग करते हुए गालियां लिखी थी।

इसकी जानकारी होते ही जमशेदपुर भाजपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष दिनेश कुमार ने इस बाबत् ट्वीट करते हुए जमशेदपुर जिला प्रशासन और जमशेदपुर फुटबॉल क्लब के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल को टैग करते हुए एक ट्वीट लिखा, जिसमें उक्त फुटबॉलर पर अविलंब कार्रवाई की मांग की गई थी। ट्वीट के बाद जेएफसी के सीईओ मुकुल चौधरी से भी दूरभाष पर बात करते हुए भाजपा नेता दिनेश कुमार ने संज्ञान लेकर अनुशासनात्मक कार्रवाई सुनिश्चित करने का अनुरोध किया.

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

शिकायत के कुछ ही मिनटों के अंदर फुटबॉलर सेमिनलेन डौंगेल ने अपनी पहले के इंस्टाग्राम पोस्ट डिलीट करते हुए माफ़ी मांगा है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा की “मणिपुर में जो कुछ घटित हो रही है वह उनके लिए अत्यंत कष्टप्रद एवं चिंताकारी है। मैं केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के संदर्भ में अपनी पिछले इंस्टाग्राम पोस्ट के लिए माफ़ी मांगता हूं। उस पोस्ट से जिन्हें दुख पहुंचा है वे क्षमा करें। मैं उम्मीद करता हूं की मणिपुर में सभी पीड़ित समूहों के लिए जन-जीवन जल्द ही सामान्य हो जाएं”।

फुटबॉलर के इस माफीनामे के बाद भाजपा नेता दिनेश कुमार ने कहा की मणिपुर की घटना चिंताजनक है, लेकिन इसके लिए देश के गृहमंत्री को दोषी बताकर भ्रामक टिप्पणी करना अनुचित है। मणिपुर के हिंसा प्रभावित लोगों के प्रति हमारी सहानुभूति है। किंतु एक राष्ट्रीय स्तर पर प्रख्यात खिलाड़ी को अपनी भाषाई गरिमा नहीं लाँघनी चाहिए। खिलाड़ी को अनुशासन और मर्यादा का ध्यान रखना चाहिए। उन्होंने इस मामले में एक्शन लेने या न लेने का अंतिम निर्णय जेएफसी प्रबंध पर छोड़ दिया।

हालांकि इससे पूर्व भाजपा नेता दिनेश कुमार ने अपने ट्वीट में लिखा था की यदि 24 घंटों के खिलाडी ने माफ़ी नहीं मांगी तो उन्हें जेएफसी से खेलने नहीं दिया जायेगा और ज़ोरदार विरोध होगा। हालांकि अब इस प्रकरण में अंतिम निर्णय लेने के लिए दिनेश कुमार ने क्लब प्रबंधन पर छोड़ दिया है। इससे पूर्व दिनेश कुमार की ट्वीट पर रांची के सांसद संजय सेठ सहित काफ़ि भाजपाईयों और ट्वीटर यूजर्स ने फुटबॉलर के उक्त टिप्पणी को निंदनीय बताते हुए आलोचना की थी।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर