WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : जिला मारवाड़ी सम्मेलन की कार्यसमिति की अंतिम बैठक आयोजित, 14 दिसंबर को चुनाव की तिथि तय

SHARE:

वर्तमान अध्यक्ष मुकेश मित्तल को दोबारा चुनाव लड़कर अध्यक्ष बनने का कार्यसमिति ने किया आग्रह

फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन (सत्र 2023-25) की कार्यसमिति की अंतिम बैठक जैन भवन सभागृह, साकची में आयोजित की गई, जिसमें संगठन के वर्तमान कार्यकाल में हुए उल्लेखनीय कार्यों की समीक्षा की गई तथा आगामी सत्र चुनाव पर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक की शुरुवात अध्यक्ष मुकेश मित्तल ने राम के नाम से की और इस बात पर प्रकाश डाला कि राम क्यों पूजे जाते हैं। बैठक के दौरान उनके नेतृत्वकाल में संपन्न प्रमुख उपलब्धियों पर विस्तृत रूप से चर्चा हुई।

Gambhir Car Associate Motion Ads

मुकेश मित्तल के कार्यकाल में ये प्रमुख कार्यों की हुई चर्चा

• दो सफल राजस्थान दिवस समारोह का भव्य आयोजन जिसमें अनुमानित 4000-5000 समाज के लोगों ने भाग लिया।

• सदस्य संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि, जो पूर्व की तुलना में दोगुनी हुई। सम्मेलन को आमजनों तक पहुंचने में सफल रहे।

• चार नई शाखाओं का सफल गठन, जिससे संगठनात्मक विस्तार गति पकड़ सका।

• दो कांवड़ यात्रा का सुचारू आयोजन, जिसमें समाज के सभी वर्गों की उत्साहपूर्ण भागीदारी रही।

• सामाजिक एवं पर्यावरणीय दायित्व के तहत वृहद पौधारोपण कार्यक्रम।

• समाज के वंचित एवं जरूरतमंद बच्चों के लिए नि:शुल्क कंप्यूटर शिक्षा की व्यवस्था, ताकि वे स्किल्ड होकर रोजगार के बेहतर अवसर प्राप्त कर सकें।

• समाज के विवाह योग्य बच्चों के परिचय सम्मेलन ग्रुप बनाकर एक सेतु का काम करना।

• नारी सशक्तिकरण के लिए जिले की नारी शक्ति विंग की स्थापना।

• सम्मेलन को जिले के कोने-कोने तक पहुंचाकर समाज के लोगों में ऐसी जागृति पैदा करना कि झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के धनबाद अधिवेशन में पहली बार पूर्वी सिंहभूम जिले से 100 से अधिक लोगों की भागीदारी होना।

• इसके अतिरिक्त कई सामाजिक, धार्मिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों को प्रभावी रूप से संचालित किया गया।

अगले कार्यकाल की बनी रणनीति

बैठक में आने वाले कार्यकाल 2026–2028 के लिए संगठन को और अधिक सशक्त व सक्रिय बनाने के उद्देश्य से सुझावों, योजनाओं और नीतियों पर भी चर्चा की गई।

साथ ही आगामी चुनाव प्रक्रिया पर भी आधिकारिक घोषणा की गई, जिसमें चुनाव की तिथि : रविवार, 14 दिसंबर 2025 तय की गई और सफलतापूर्वक चुनाव संचालन हेतु सुरेश कुमार अग्रवाल (देबूका) को मुख्य चुनाव पदाधिकारी और श्रीराम सरोज (अधिवक्ता) एवं सुरेश कुमार अग्रवाल (साकची) को सह- चुनाव प्रभारी बनाने की घोषणा की गई।

बैठक को जिला के संरक्षक दीपक भालोटिया, प्रांतीय उपाध्यक्ष नंद किशोर अग्रवाल, प्रांतीय संयुक्त महामंत्री भोला चौधरी, प्रांतीय संयुक्त महामंत्री विमल अग्रवाल, संरक्षक धर्म चंद्र पोद्दार, ऋषि भवन ब्राह्मण समाज से प्रकाश जोशी, खंडेलवाल समाज से रामरतन खंडेलवाल, गोलमुरी शाखा अध्यक्ष कमल लड्डा, भालूबासा शाखा अध्यक्ष पंकज छावछरिया, चाकुलिया शाखा अध्यक्ष राजेश लोढा, कदमा शाखा अध्यक्ष पवन अग्रवाल पप्पी, प्रांतीय पदाधिकारी नवीन अग्रवाल, जिला कार्यसमिति सदस्य आकाश शाह, जिला के सक्रिय सदस्य कैलाश अग्रवाल (अधिवक्ता), सीताराम देबूका, राजस्थान शिव मंदिर जुगसलाई के कोषाध्यक्ष दीपक अग्रवाल रामुक़ा, गोलमुरी शाखा कोषाध्यक्ष राजेश अग्रवाल, मनोज चेतानी एवं जिला नारी शक्ति विंग प्रभारी संगीता शर्मा ने भी संबोधित किया।

सबने एक स्वर में इस बात पर प्रकाश डाला कि जिला अध्यक्ष मुकेश मित्तल का कार्यकाल कितना संघर्ष भरा रहा। विपरीत परिस्थितियों में भी मुकेश मित्तल ने हार नहीं मानी और कई साजिशों के बावजूद वापस संगठन को खड़ा करने में कामयाब रहे। पूरी कार्यसमिति ने एक स्वर में वर्तमान अध्यक्ष मुकेश मित्तल को दोबारा चुनाव लड़कर अध्यक्ष बनने का आग्रह किया।

बैठक का संचालन जिला महासचिव प्रदीप कुमार मिश्रा एवं धन्यवाद ज्ञापन कोषाध्यक्ष विजय कुमार गोयल ने किया। कार्यसमिति बैठक के अंत में राष्ट्र गान हुआ। तत्पश्चात सभी सदस्यों ने अल्पाहार का आनंद लिया।

बैठक में मुख्य रूप से प्रांतीय पदाधिकारी CA अनिल रिंगसिया, अंकुश जवनपुरिया, लाला मूनका, महेश छापोलिया, अंकित मोदी, विकाश सिंघानिया, मुकेश मित्तल जुगसलाई, विवेकानंद लोधा, श्याम सुंदर अग्रवाल, राजेश पसारी, राजेश चौधरी, मालीराम अग्रवाल, आर. के. अग्रवाल, सुशील अग्रवाल, विमल हरूपका, ललित गढ़वाल, आर. आर. खंडेलवाल, अशोक खंडेलवाल, रमन कुमार अग्रवाल, रतन सहरिया, कमलेश अग्रवाल, राजेश कुमार नरेडी, नरेंद्र कुमार, प्रमोद अग्रवाल, संजय शर्मा, सुशील कुमार शर्मा (अधिवक्ता), कैलाश केवलका, बिनोद अग्रवाल, अनुराग अग्रवाल, अमित सरायवाला, बिमल बाकरेवाल, राजेन्द्र प्रसाद शर्मा, विवेक पुरिया, संजय शर्मा, रविकांत अग्रवाल, संतोष अग्रवाल, संतोष कुमार अग्रवाल, मनोज कुमार, सरत अग्रवाल, श्याम गोयल, संजय भोलिका, स्वाति अग्रवाल, राखी शर्मा, शंकर लाल अग्रवाल, संजय शर्मा, प्रमोद कुमार अग्रवाल, गायत्री शर्मा, बबिता अग्रवाल, मेनका शर्मा, उषा शर्मा, रश्मि अग्रवाल, सुनीता अग्रवाल, गंगा खेमका, नीलम शर्मा, अनुपमा मिश्रा, संतोष देवी, अनिता गोयल एवं कई अन्य सम्मानित सदस्यों ने भाग लिया।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर